Home > हेल्थ > बैठकर अचानक उठने पर चक्कर क्यों आने लगते हैं? डॉक्टर ने बताए 3 चौंकाने वाले कारण, ऐसे करें बचाव

बैठकर अचानक उठने पर चक्कर क्यों आने लगते हैं? डॉक्टर ने बताए 3 चौंकाने वाले कारण, ऐसे करें बचाव

Causes of Dizziness: बैठने के बाद अचानक उठने पर कई लोगों को चक्कर आने लगते हैं. ये समस्या सुबह या फिर नीचे से बैठकर अचानक उठने, सोकर उठने के बाद महसूस होती है. इसके बाद भी लोग बीमारी को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. अब सवाल है कि आखिर, बैठकर अचानक चक्कर क्यों आने लगते हैं? इस परेशानी से बचने के लिए क्या करें? इस बारे में बता रहे हैं डॉ. अमितेश अग्रवाल-

By: Lalit Kumar | Published: May 30, 2026 9:43:04 PM IST



Causes of Dizziness: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने तमाम गंभीर बीमारियों को जन्म दिया है. कुछ ऐसी भी परेशानियां हैं जिनकी वजह सामान्यतौर पर पता नहीं चलती है. ऐसी ही एक परेशानी है बैठकर अचानक उठना. कई लोगों को अक्सर चक्कर आने की शिकायत होती है. ज्यादातर लोगों को ये समस्या सुबह या फिर नीचे से बैठकर अचानक उठने, सोकर उठने के बाद महसूस होती है. चक्कर आने की समस्या कॉमन है. कई बार शरीर में खून की कमी होने से भी चक्कर आता है, लेकिन यदि हर दिन आपको बार-बार चक्कर आए या सिर घूमने की शिकायत रहती है, तो ये किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है. इसके बाद भी लोग बीमारी को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. अब सवाल है कि आखिर, बैठकर अचानक चक्कर क्यों आने लगते हैं? इस परेशानी से बचने के लिए क्या करें? इस बारे में बता रहे हैं जीटीबी हॉस्पिटल दिल्ली के मेडिसिन यूनिट हेड डॉ. अमितेश अग्रवाल-

बैठकर उठने पर चक्कर आने की वजह

बीपी कम होना: आमतौर पर ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाने पर चक्कर आता है. अगर आप अचानक उठते या खड़े होते हैं, तो ये ज्यादा महसूस हो सकता है. ऐसा इसलिए महसूस होता है, क्योंकि कभी-कभी हिलने-डुलने पर खून में कुछ प्रतिक्रियाएं देर से महसूस होती हैं. बुजुर्ग लोगों में पोस्टुरल हाइपोटेंशन की समस्या की वजह से भी ये महसूस हो सकता है. इस वजह से आने वाला चक्कर खड़े होने के बाद तीन मिनट या इससे ज्यादा देर तक महसूस हो सकता है.

ब्रेन ट्यूमर: डॉक्टर के मुताबिक, कुछ गंभीर मामलों में चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर का भी संकेत हो सकता है. ये ट्यूमर दिमाग के संतुलन पर नियंत्रण वाले हिस्से में बढ़ने लगता है. इसकी वजह से आपको संतुलन बनाने में दिक्कत होती है.

तनाव: तनाव में दिमाग पर अतिरिक्त भार पड़ता है और यह पहले तो मानसिक रूप से व्यक्ति को प्रभावित करता है, बाद में इसका असर शारीरिक रूप से भी दिखाई देने लगता है. जिस वजह से जो लोग ज्यादा चिंता करते हैं या कोई बात उन्हें खा रही होती है, उन्हें कभी भी चक्कर आ जाते हैं.

चक्कर आने से बचाव के उपाय

  • जीवनशैली में परिवर्तन करे. 
  • धूम्रपान और शराब का सेवन न करें. 
  • ब्लड प्रेशर सामान्य रखने का प्रयास करें. 
  • ऐसी चीजें खाएं, जिनसे बीपी बढ़ाता या घटाता हो. 
  • तनाव लेना कम करें. खुश रहने की कोशिश करें. 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. 
  • सोकर उठने पर एकदम खड़े न हों.
  • तेज रोशनी वाले उपकरणों से दूर रहें.
  • नियमित रूप से शरीर की जांच कराएं. 
  • ब्लड प्रेशर चेकअप भी जरूर करवाते रहें. 
  • प्रॉपर नींद लें, कई बार खून की कमी भी थकान होती है.

Advertisement