Home > हेल्थ > पिंपल्स से झुर्रियों तक, दिमाग ही नहीं, त्वचा पर भी पड़ता है तनाव का असर! इन बातों को न करें नजरअंदाज

पिंपल्स से झुर्रियों तक, दिमाग ही नहीं, त्वचा पर भी पड़ता है तनाव का असर! इन बातों को न करें नजरअंदाज

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और एंग्जायटी आम बात हो गया है. मेडिकल साइंस में पता चला है कि इसका असर हमारे दिमाग पर ही नहीं बल्कि हमारी त्वचा पर भी पड़ता है. आइए जानते हैं कि स्टडी क्या कहती है?

By: Deepika Pandey | Published: May 6, 2026 6:00:36 PM IST



Stress Impact on Skin: आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस और एंग्जायटी जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. आपने अक्सर लोगों के मुंह से सुना होगा कि स्ट्रेस का असर केवल हमारे दिमाग या दिल पर पड़ता है. हालांकि, अक्सर लोग ये नहीं जानते कि इसका असर आपकी त्वचा पर पड़ सकता है. बता दें कि मेडिकल साइंस में ये साबित हो चुका है कि जब कोई तनाव में होता है, तो उनका शरीर मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी रिएक्ट करता है. इसका सबसे ज्यादा असर तनाव लेने वाले लोगों की त्वचा पर पड़ता है. 

शरीर पर क्या पड़ता है असर?

जब कोई स्ट्रेस या एंग्जायटी से गुजरता है, तो उसका शरीर कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज करता है. ये हार्मोन शरीर के इम्यून सिस्टम पर असर डालता है और उसका बैलेंस बिगाड़ देता है. इसके कारण त्वचा की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है. इसके कारण घाव भरने की क्षमता भी कम हो जाती है. साथ ही शरीर में सूजन पैदा करने वाले साइटोकिंस भी बढ़ने लगते हैं.

तनाव के कारण होती हैं ये परेशानियां

  • तनाव के कारण हमारे शरीर से कोर्टिसोल निकलता है, जो त्वचा की ऑयल ग्लैंड्स को एक्टिव करता है. इससे चेहरे पर ज्यादा तेल जमा होता है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इसके कारण चेहरे पर मुहांसे हो जाते हैं. 
  • सोरियासिस ऑटोइम्यून कंडीशन है, जो तनाव के कारण इम्यून सिस्टम को बदल देता है. इससे त्वचा के सेल्स असामान्य रूप से तेज हो जाते हैं और शरीर पर लाल और पपड़ीदार पैच आने लगते हैं. 
  • कई बार एलर्जी के बिना शरीर पर लाल चकत्ते और खुजली होने लगती है. दरअसल, एंग्जायटी सीधे तौर पर इम्यून सिस्टम को एक्टिव कर देता है. इसके कारण त्वचा पर रैशेज उभरने लगते हैं. 
  • तनाव के कारण त्वचा नमी को सोखने की क्षमता कम कर देता है. इसके कारण त्वचा में रूखापन हो जाता है और एक्जिमा या डर्मेटाइटिस जैसी सूजन वाली बीमारियां उभरने लगती हैं.

Tags:
Advertisement