Painkillers Health Risks: अक्सर घरों में अगर किसी को सिर में दर्द हो या किसी भी जगह पर कोई दिक्कत लग रही हो, तो लोग तुरंत दर्द खत्म करने के लिए दवा खा लेते हैं. हालांकि, इस तरह से बार-बार दर्द की दवा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. डॉक्टर दर्द की दवाओं का बार-बार और ज्यादा इस्तेमाल करने से बचने की सलाह देते हैं. ये दवाएं दर्द की असली वजह को ठीक नहीं करतीं, बल्कि कुछ समय के लिए दर्द को दबा देती हैं. अगर इनका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए, तो किडनी और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा पेट में अल्सर हो सकता है और बार-बार सिरदर्द जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं.
शरीर को हो सकते हैं नुकसान
- ज्यादातर लंबे समय तक पेनकिलर लेने से किडनी और लिवर पर असर पड़ता है. इसके कारण लोगों को किडनी खराब होने और लिवर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
- इसके कारण पेट संबंधी समस्याएं जैसे- पेट में एसिडिटी, सूजन और अल्सर के साथ ही इंटरनल ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है.
- कई बार ज्यादा पेनकिलर्स खाने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हार्ट संबंधी परेशानियां बढ़ने का जोखिम रहता है, जो हार्ट अटैक का कारण बन जाती हैं.
- बहुत से लोग दर्द से राहत पाने के लिए बार-बार पेनकिलर ले लेते हैं. इसके कारण जब दवा का असर खत्म होता है, तो उनका सिरदर्द तेज हो जाता है.
- कई बार पेनकिलर खाने से अंदर बीमारी बढ़ने लगती है, जो बाद में गंभीर रूप ले सकती हैं.
दर्द होने से पहले करें ये उपाय
अगर आपको हल्का दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव या सूजन जैसी समस्या हो, तो सबसे पहले गर्म या ठंडी सिंकाई करनी चाहिए और कोशिश करें कि आप थोड़ा ज्यादा आराम कर सकें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. कई बार डिहाइड्रेशन के कारण सिरदर्द या बदन दर्द भी हो सकता है. दर्द की दवा का सेवन बार-बार न करें. अगर लंबे समय तक दर्द बना रहता है, तो किसी विशेषज्ञ से मिलें और दर्द का असली कारण जानें और इसके बाद उचित उपचार कराएं.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में UV Rays से आंखों की सुरक्षा जरूरी क्यों? किन परेशानियों के हो सकते शिकार, ऐसे करें बचाव