Home > लाइफस्टाइल > Honey in Summer: शहद की तासीर गर्म है या ठंडी? आयुर्वेद के ये नियम जान लेंगे, तो लू पास भी नहीं फटकेगी!

Honey in Summer: शहद की तासीर गर्म है या ठंडी? आयुर्वेद के ये नियम जान लेंगे, तो लू पास भी नहीं फटकेगी!

Honey In Summer: कुछ लोग सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करते हैं, जबकि गर्मी में ये आदत आपको परेशानी में डाल सकती है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि शहद की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए.

By: Kajal Jain | Published: May 3, 2026 10:16:24 AM IST



Honey In Summer: गर्मी का पारा जैसे ही 40 डिग्री पार होता है, लोग डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और डायजेस्टिव प्रॉबलम्स को लेकर सतर्क हो जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट भी ऐसी स्थिति में ठंडी तासीर वाली चीजें खाने-पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ शरीर में पित्त भी बढ़ जाता है और ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि ठंडी तासीर वाली चीजें आखिर होती कौन-सी हैं और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. शहद को लेकर भी लोगों के मन में कन्फ्यूजन होता है कि क्या गर्मी में शहद का सेवन कर सकते हैं? क्या शहद की तासीर गर्म होती है? कहीं क्या ये शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम तो नहीं करता? इसे कब और कितनी मात्रा में खाना सेफ और हेल्दी रहेगा? यहां जानिए इन सभी सवालों के जबाव-

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद में शहद को अमृत समान कहा गया है. शहद की तासीर गर्म और हाइड्रेशन पैदा करने वाली होती है, लेकिन इसका फायदा तब ही मिलता है, जब इसे किसी चीज के साथ मिक्स करके लिया जाए. ऐसे में शहद दूसरे पदार्थ के गुणों को बढ़ा देता है. यही वजह है कि शहद को योगवाही की उपाधि दी गई है.

गर्मी में शहद खाएं या नहीं?

जैसा कि आयुर्वेद में कहा गया है कि शहद को दूसरे चीजों के साथ खाने पर ही ज्यादा फायदा मिलते हैं, लेकिन कुछ लोग रोजाना एक चम्मच शहद खाते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. खासतौर पर गर्मी में, खाली शहद खाने से शरीर में पित्त बढ़ सकता है, जिससे बॉडी हीट का बढ़ना, जलन, घबराहट जैसी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं.

फिर कैसे खाएं शहद?

गर्मी में भी शहद का सेवन पूरी तरह सेफ है, लेकिन शर्त यही है कि इसकी तासीर को किसी के साथ जोड़ दिया जाए. आप चाहें तो गर्मी में इन चीजों के साथ शहद  को मिलाकर सेवन कर सकते हैं

  • रोजाना मिट्टी के घड़े के पानी में एक नींबू और शहद को मिलाकर खाली पेट पीना चाहिए, इससे वेट लॉस और हाइड्रेशन मेंटेन करने में मदद मिलती है.
  • चने के सत्तू में भी चीनी की जगह शहद मिलाकर पीना फायदेमंद साबित हो सकता है. ये कूलिंग इफेक्ट के साथ एनर्जी जनरेट करने का काम करता है
  • यदि दही या लस्सी में मिलाकर शहद का सेवन करते हैं तो ये लू और पाचन की समस्याओं से बचाव करता है.

यहां जहर बन जाता है शहद?

शहद की गर्म तासीर को हर तरह के खाद्य पदार्थ के साथ मिक्स नहीं कर सकते. ऐसा करने पर ये बॉडी में हीट बढ़ा सकता है और वात-पित्त का बैलेंस भी खराब कर सकता है. यही वजह है कि शहद को आयुर्वेद में विरुद्ध आहार भी कहा गया है.

  • घी के साथ शहद का संयोजन गर्मियों में हानिकारक माना जाता है.
  • शहद को कभी-भी गर्म करके या किसी चीज के साथ पकाकर नहीं खाना चाहिए.
  • शहद को रूम टैंप्रेचर पर ही रखें. इसे फ्रिज में भी स्टोर नहीं करना चाहिए.
  • कभी भी शहद को ज्यादा गर्म पानी या दूध के साथ न लें. इसे गुनगुने लिक्विड के साथ कनज्यूम कर सकते हैं
  • आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि शहद के तापमान के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने पर ये जहर बन जाता है.

ये भी पढ़ें:- हीट स्ट्रोक से लेकर डी-हाइड्रेशन तक, ये 6 सब्जियां बढ़ा देती हैं गर्मी की टेंशन, भूलकर भी न खाएं!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Advertisement