Home > हेल्थ > सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में घोलकर पी जाएं ये चीज, छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द, चेहरे पर भी आएगा ग्लो!

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में घोलकर पी जाएं ये चीज, छूमंतर हो जाएगा जोड़ों का दर्द, चेहरे पर भी आएगा ग्लो!

Ghee Water Benefits: सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीने की सलाह तो आपने कई बार सुनी होगी. लेकिन, कभी किसी एक्सपर्ट ने आपको गुनगुने पानी में घी डालकर पीने की सलाह दी है. जी हां, इसमें एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से जोड़ों का दर्द गायब हो सकता है. इन दावों में कितनी सच्चाई है और क्या वाकई यह तरीका जोड़ों के दर्द में राहत दे सकता है?

By: Lalit Kumar | Published: August 8, 2026 5:31:01 PM IST



Ghee Water Benefits: सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीने की सलाह तो आपने कई बार सुनी होगी. लेकिन, कभी किसी एक्सपर्ट ने आपको गुनगुने पानी में घी डालकर पीने की सलाह दी है. जी हां, इसमें एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से जोड़ों का दर्द गायब हो सकता है. यही नहीं, इस पानी को पीने से चेहरे पर जबरदस्त निखार आ सकता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों यह घरेलू नुस्खा खूब चर्चा में है. दावा किया जाता है कि, गुनगुने पानी के साथ घी लेने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है, पाचन बेहतर होता है और त्वचा में ग्लो आता है. लेकिन, इन दावों में कितनी सच्चाई है और क्या वाकई यह तरीका जोड़ों के दर्द में राहत दे सकता है? घी को लेकर वायरल इस नुस्खे को अपनाने से पहले एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं? इसे कितनी मात्रा में लेना सही माना जाता है? आइए जानते हैं काम की बात- 

घी और गुनगुने पानी का अनुपात

हर रोज़ 1 चमच (5 मिली) देशी घी पर्याप्त होता है. पानी थोड़ा मीठा या हल्का गुनगुना होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा गर्म पानी घी के पोषक तत्वों को नष्ट कर सकता है, लेकिन तापमान ऐसा होना चाहिए कि घी आसानी से पिघल सके. मतलब, 1 गिलास उबले हुए पानी लें और उसमें 1 चमच घी डालें. मिश्रण को अच्छे से हिलाएं और सुबह उठने के बाद या ब्रश करने के तुरंत बाद धीरे-धीरे पिएं.

घी के पाचन पर फायदे

शरीर की एनर्जी बढ़ाए: सुबह खाली पेट घी और गुनगुना पानी पीने से शरीर को तत्काल ऊर्जा मिलती है. इससे आप पूरे दिन सक्रिय रहते हैं और शारीरिक थकान कम होती है. इसलिए रोज 1 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है.

पाचन क्रिया सुधारे: घी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह भोजन का पाचन अच्छा करता है. इससे कब्ज, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है. 

स्किन में निखार लाए: गर्म पानी और घी का मिश्रण शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को शुरू करता है, जिससे रक्त शुद्ध होता है और त्वचा में निखार आता है.

हड्डियों के लिए फायदेमंद: घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हड्डियों को मजबूत करता है. इससे घुटनों का दर्द और जकड़न कम होती है. 

मेटाबॉलिज़म बढ़ाए: घी मेटाबॉलिज़म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी जल्दी जलती हैं और अनावश्यक वसा कम होती है.

ये समस्याएं भी कम होंगी: घी और गुनगुने पानी पीने से अम्लता, पेट फूलना और लीक होने जैसी समस्याएं कम होती हैं. घी बालों को भी मजबूत बनाता है और झड़ने से रोकता है.

डॉक्टर की सलाह जरूरी: जो लोग अधिक वजन वाले, उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले हैं या लिवर संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें घी लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए. इसके अलावा, गंभीर पाचन समस्याओं या अन्य किसी बीमारी के लिए डॉक्टर से सलाह लें.

Advertisement