Home > अजब गजब न्यूज > क्या सच में मीठा खाने से होती है डायबिटीज? सालों से फैलाया गया ये झूठ, आज दूर कर ही लीजिए अपनी गलतफहमी!

क्या सच में मीठा खाने से होती है डायबिटीज? सालों से फैलाया गया ये झूठ, आज दूर कर ही लीजिए अपनी गलतफहमी!

जिन लोगों को डायबिटीज है वो तो मीठा बिल्कुल ही त्याग देते हैं, लेकिन जिन लोगों शुगर नहीं है वो भी अब मीठा खाने से डरते हैं, लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या सच में मीठा खाने से ही शुगर होती है या सालों से हम महज एक भ्रम में जी रहे हैं. आज जान लीजिए पूरा सच-

By: Kajal Jain | Published: May 10, 2026 6:17:06 PM IST



भाई, ज्यादा मिठाई मत खा, शुगर हो जाएगी!…यही वो लाइन है जो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं. कभी मिठाई मत खाओ, कोल्ड ड्रिंक मत पीओ, मीठी चाय मत पीओ, वगैरह वगैरह. य़ही वजह  है कि समय के साथ हमने भी चीनी और मिठाई को विलेन मान लिया, जबकि ये हम भारतीयों को सबसे ज्यादा पसंद है. कुछ लोग अपने आसपास डायबिटीज के मरीजों को देखकर मीठा छोड़ रहे हैं तो कुछ वजन घटाने के लिए मीठे से मुंह मोड़ लेते हैं, लेकिन क्या कभी ये जानने की कोशिश की है कि चीनी या मीठा खाने से सच में डायबिटीज होती भी है या नहीं. या फिर जो लोगों ने कहा वो हमने मान लिया? क्या आप भी इस चीज से अनजान थे? तो आज समय आ गया है सालों पुरानी गलतफहमी को दूर करने का और ये समझने का कि मीठा खाने से डायबिटीज नहीं होती. जी हां. आप भी रह गए न हैरान. अब जान लीजिए इसके पीछे की वजह-

फिर कैसे हो जाती है डायबिटीज?

डायबिटीज नाम की बीमारी मीठा खाने से नहीं होती, बल्कि आपके शरीर में मौजूद इंसुलिन नामक हार्मोन की गड़बड़ी के कारण होती है. आपको बता दें कि इंसुलिन हार्मोन आपके शरीर में शुगर यानी ग्लूकोज को कंट्रोल करता है. जब ये हार्मोन ठीक से काम नहीं करता या शरीर में इसका लेवल कम हो जाता है तो ग्लूकोज कंट्रोल नहीं हो पाता. इसी का नतीजा है कि ब्लड शुगर बढ़ने लगता है और डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं.

टाइप-1  डायबिटीज- शरीर को बीमारियों से बचाने वाला इम्यून सिस्टम जब गलती से इंसुलिन पैदा वाली सेल्स को नष्ट करने लगता है तो टाइप-1 डायबिटीज डिटेक्ट होती है.

टाइप-2 डायबिटीज- जब शरीर में इंसुलिन हार्मोन तो होते हैं, लेकिन बॉडी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाती. या ये कम प्रभावी हो जाते हैं और ठीक से शुगर (ग्लूकोज) कंट्रोल नहीं कर पाते तो टाइप-2 डायबिटीज हो जाती है.

मीठा खाने से क्या होगा?

जैसा कि हमने बताया, शरीर में जब इंसुलिन हार्मोन ठीक से काम नहीं करता या कम हो जाता है तो बॉडी में शुगर यानी ग्लूकोज कंट्रोल नहीं हो पाता. ऐसे में आप और ज्यादा मीठा खाएंगे तो जो बचा कुचा इंसुलिन हार्मोन है, उस पर प्रैशर पड़ेगा और प्रैशर पड़ेगा तो आपका ब्लड़ शुगर बढ़ेगा, फिर वजन बढ़ेगा और अन्य लक्षण हावी होने लगेंगे.

कौन है डायबिटीज का गुनेहगार

एक्सपर्ट बताते हैं कि रोजाना फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, मिठाई खाने से आपका वजन बढ़ सकता है. ब्लड शुगर भी फ्लक्चुएट हो सकता है, जिससे भविष्य में डायबिटीज हो सकती है, लेकिन किसी को डायरेक्ट डायबिटीज हो जाए, इसके पीछे परिवार की मेडिकल हिस्ट्री, जीन्स, लंबे समय तक स्ट्रेस या टेंशन को जिम्मेदार बता सकते हैं.

इसके अलावा, अनिययमित लाइफस्टाइल जैसे- नींद पूरी न करना, फिजिकल एक्टीविटीज न करना, समय पर खान-पान न लेना, डेली रुटीन का खराब रहना, स्मोकिंग और एल्कोहॉल से जुड़ी आदतें भी शामिल हैं.

इन संकेतों को न भूलें

यदि आपकी  फैमिली में भी शुगर की मेडिकल हिस्ट्री है तो अपनी लाइफस्टाइल को दुरुस्त अवश्य रखें. फिर भी यदि आप डर में जी रहे हैं तो डायबिटीज के लक्षण समझ लीजिए. कुछ लोगों को बार-बार टॉयलेट आना, ज्यादा ही प्यास लगना, हमेशाा थकान और वीकनेस रहना, चोट के घाव न भरना या बार-बार चक्कर आते रहना भी डायबिटीज का संकेत है. 

ये भी पढ़ें:-Hanta Virus 2026: क्या चूहे फैलाएंगे अगली महामारी? TV सीरीज की क्लिप और पुराने ट्वीट्स से मची सनसनी, खुला बड़ा राज़!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement