Home > हेल्थ > न पार्लर, न ब्यूटी प्रोडक्ट… जल्द होने वाली है शादी? अभी से खाना शुरू करें ये 5 फल, चेहरे पर आएगा निखार

न पार्लर, न ब्यूटी प्रोडक्ट… जल्द होने वाली है शादी? अभी से खाना शुरू करें ये 5 फल, चेहरे पर आएगा निखार

Bridal Skincare Tips: हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा फोटो में और असल में दोनों जगह बेदाग और चमकदार नजर आए. दुल्हन बनने वाली लड़कियां अक्सर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर ध्यान देती हैं, लेकिन असली बदलाव हेल्दी खानपान से आता है. इसी वजह से कई न्यूट्रिशनिस्ट बार बार इस बात पर जोर देती हैं कि शादी से पहले लड़कियां अपनी डाइट में कुछ खास फल जरूर शामिल करें.

By: Lalit Kumar | Published: May 4, 2026 6:22:25 PM IST



Bridal Skincare Tips: सेहतमंद रहने के साथ-साथ चमकती त्वचा हर लड़की की चाह होती है. शादी से पहले उसका ध्यान सबसे पहले अपनी स्किन पर जाता है.  क्योंकि, हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा फोटो में और असल में दोनों जगह बेदाग और चमकदार नजर आए. मेकअप तो सिर्फ बाहर से चमक देता है, लेकिन असली निखार तब आता है जब आपका शरीर अंदर से सही चलता है. दुल्हन बनने वाली लड़कियां अक्सर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर ध्यान देती हैं, लेकिन असली बदलाव हेल्दी खानपान से आता है. इसी वजह से कई न्यूट्रिशनिस्ट बार बार इस बात पर जोर देती हैं कि शादी से पहले लड़कियां अपनी डाइट में कुछ खास फल जरूर शामिल करें. इन्हें रोज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, पाचन ठीक रहता है, चेहरे की सूजन कम होती है और स्किन खुद ब खुद साफ होने लगती है.

इंस्ट्राग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा ने ऐसे कुछ फल और फूड्स बताए हैं जो दुल्हनों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इन चीजों को अगर आप रोज के खाने में शामिल कर लें, तो आपका चेहरा नेचुरल ग्लो आ जाएगा. आइए जानते हैं इन 5 फलों के बारे में-

चेहरे पर ग्लो लाते हैं ये 5 फल

अवोकाडो: अवोकाडो हेल्दी फैट का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. ये फैट स्किन को भीतर से नरमी देते हैं, जिससे चेहरा मॉइश्चराइज्ड और चमकदार दिखता है. अगर आपकी स्किन जल्दी ड्राई हो जाती है या मेकअप पैची लगता है, तो रोज आधा अवोकाडो काफी असर दिखाता है. इससे स्किन में पानी की कमी नहीं रहती और चेहरा पूरे दिन फ्रेश दिखता है.

कीवी या अमरूद: चेहरे की ब्राइटनेस बढ़ाने में विटामिन C बहुत अहम माना जाता है. कीवी और अमरूद दोनों इस विटामिन से भरपूर होते हैं. ये स्किन टोन को एक समान बनाते हैं, डार्क स्पॉट कम करते हैं और चेहरे पर ताजगी लाते हैं. इसके अलावा विटामिन C कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट लगती है और उम्र के निशान धीमे दिखाई देते हैं. दुल्हन बनने वाली लड़कियों के लिए ये एकदम सही विकल्प है.

गोजी बेरी और चिया सीड्स: गोजी बेरी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो स्किन को नुकसान से बचाती है. दूसरी तरफ चिया सीड्स शरीर को भीतर से साफ करते हैं. दोनों को अगर आप एक साथ खाएं जैसे पानी में भिगोकर, दही में मिलाकर या स्मूदी में डालकर तो शरीर हल्का महसूस होता है, पाचन सुधरता है और चेहरे पर साफ चमक दिखने लगती है.

ग्रीक योगर्ट: कई बार स्किन की परेशानी पेट की दिक्कत से होती है. जब गट कमजोर होता है, तो चेहरे पर पिंपल, सूजन और दाने आने लगते हैं. ग्रीक योगर्ट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया गट को मजबूत बनाते हैं, जिससे पाचन सुधरता है और स्किन साफ होने लगती है. अगर आप रोज एक कटोरी ग्रीक योगर्ट खाएं, तो चेहरे पर नेचुरल सॉफ्टनेस आने लगती है.

ब्राजील नट्स: ब्राजील नट्स में मौजूद सेलेनियम हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करता है. हार्मोन बिगड़ने पर चेहरे पर पिंपल आने लगते हैं या ग्लो कम हो जाता है. रोज सिर्फ दो ब्राजील नट्स खाने से स्किन ज्यादा हेल्दी लगने लगती है. ये छोटे लगते हैं, लेकिन असर बड़ा दिखाते हैं.

Advertisement