Home > हेल्थ > पेट की यह मामूली बीमारी भी अंडाशय कैंसर की हो सकती वजह, ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत भागे डॉक्टर के पास, वरना…

पेट की यह मामूली बीमारी भी अंडाशय कैंसर की हो सकती वजह, ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत भागे डॉक्टर के पास, वरना…

Ovarian Cancer Symptoms: महिलाओं में होने वाला ओवेरियन (अंडाशय) कैंसर अक्सर बिना किसी स्पष्ट शुरुआती लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है. यही वजह है कि, कई मामलों में इसका पता तब चलता है, जब बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है. जानिए, ओवेरियन कैंसर क्या है? इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं?

By: Lalit Kumar | Published: July 23, 2026 6:25:25 PM IST



Ovarian Cancer Symptoms: महिलाओं में होने वाला ओवेरियन (अंडाशय) कैंसर अक्सर बिना किसी स्पष्ट शुरुआती लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है. यही वजह है कि, कई मामलों में इसका पता तब चलता है, जब बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है. अंडाशय न केवल अंडाणु बनाने का काम करते हैं, बल्कि एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे महत्वपूर्ण हार्मोन भी बनाते हैं, जो महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं. ऐसे में इन अंगों में होने वाला कैंसर गंभीर चिंता का विषय है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि यदि शरीर में दिखाई देने वाले कुछ शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए और डॉक्टर से जांच कराई जाए, तो ओवेरियन कैंसर का समय पर इलाज संभव है. अब सवाल है कि आखिर, ओवेरियन कैंसर क्या है? इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? किन बातों का रखें ध्यान? इस बारे में बता रही हैं नोएडा की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक-

अंडाशय कैंसर के इन संकेतों से रहें अलर्ट

1. पेट फूलना: यदि आप थोड़ा भी खाते हैं और उसके बाद भी पेट फूल जाता है. हमेशा पेट के मामले में असहज हो तो यह अंडाशय के कैंसर का संकेत हो सकता है. पेट का आकार जो बढ़ जाता है और फिर घटता नहीं है. ये पेट में इंफ्लामेशन, कब्ज, एसिडिटी या इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से अधिक गंभीर है.

2. बार-बार पेशाब आना: अगर बार-बार या अचानक पेशाब आता है तो यह कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI) या अधिक सक्रिय ब्लैडर का संकेत हो सकता है, लेकिन यह ब्लैडर पर बढ़ते ट्यूमर के दबाव के कारण भी हो सकता है. अंडाशय कैंसर की कोशिकाएं ब्लैडर की दीवार के बाहर या पेल्विस में एसाइटिस के रूप में बढ़ सकती हैं, जो ब्लैडर को संकुचित करती हैं और इससे महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की आवश्यकता महसूस हो सकती है.

3. पेल्विक एरिया में दर्द: पेल्विक या पेरू एरिया में दर्द या पेट के नीचले हिस्से में दर्द बढ़ते ट्यूमर की ओर इशारा कर सकता है. हालांकि, पेल्विक दर्द पीरियड्स के दर्द, पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज (PID), एंडोमेट्रियोसिस, अंडाशय की सिस्ट्स और प्रजनन अंगों को प्रभावित करने वाली स्थितियों के कारण भी हो सकता है. अंडाशय के कैंसर का पेल्विक दर्द अक्सर स्थिर, अस्पष्ट और पीरियड्स के दर्द से अलग होता है. कैंसर वाला दर्द लगातार होगा जो दवा खाने से भी ठीक होना मुश्किल होता है.

4. भूख कम लगना: अंडाशय के कैंसर के कारण पेट में तनाव या हमेशा पेट भरने का एहसास होता है,इसलिए कुछ खाने का मन नहीं करता. इसलिए इसमें भूख नहीं लगती.

5. थकान: हर तरह के कैंसर में थकान बहुत ज्यादा रहती है. अंडाशय का कैंसर भी आपको अक्सर थका हुआ या कमजोर महसूस करा सकता है. कैंसर सामान्य प्रोटीन और हार्मोन स्तरों को बदल सकता है, जो शरीर में सूजन को बढ़ा देता है थकान बढ़ जाती है.

6. कमर का दर्द: कमर में दर्द के कई कारण है लेकिन अन्य लक्षणों के साथ अगर कमर में दर्द है तो अंडाशय का कैंसर हो सकता है. इसमें निचले पीठ में गंभीर दर्द होता है जो आपको सोने नहीं देता. यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है. यह पेल्विस में फ्लूड के जमा होने के कारण हो सकता है.

7. पीरियड्स में परिवर्तन: यह वह बात है जिस पर महिलाओं को हमेशा ध्यान देना चाहिए. यदि आपका पीरियड्स समय पर नहीं आता, हमेशा आगे-पीछे हो जाता है. पीरियड्स या तो जल्दी आ जाते या बहुत देर से आते, ज्यादा ब्लीडिंग होती है, असमान्य दर्द होता है तो यह भी अंडाशय कैंसर के संकेत हो सकते हैं.

Advertisement