गर्मी का मौसम में एक तरफ डीहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी हेल्थ प्रॉबलम्स परेशान करने लगती हैं. दूसरी तरफ धूप की तेज तपिश से हर थोड़ी दर में थकान और वीकनेस फील होने लगती है. कुछ लोग पाचन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे होते हैं तो कहीं लोगों की इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है. ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट फलों का जूस पीने की सलाह देते हैं. चुकंदर और अनार दोनों को पोषक तत्व और एनर्जी का बूस्टर कहा जाता है. इन दोनों के अपने विशेष फायदे भी हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में कौन-सा जूस ज्यादा फायदेमंद रहता है?
इंस्टेंट एनर्जी के लिए चुकंदर
चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सडेंट और नाइट्रेट्स आपकी रुकी हुई रक्त धमनियों को खोलकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं, जबकि इसमें मौजूद आयरन से शरीर में खून की कमी को ठीक किया जा सकता है.
- चुकंदर में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं.
- इसमें मौजूद फाइबर इंस्टेंट एनर्जी जनरेट करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.
- इसे डिटॉक्स ड्रिंक भी कहते हैं, जो बॉडी को एक्सट्रा फैट घटाने में मदद करता है.
- चुकंदर के जूस मौजूद तत्व त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं
- ये आपके मटाबॉलिज्म को बूस्ट करके हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी हेल्पफुल है.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है अनार
जिल लोगों के शरीर में खून की कमी होती है, उनके लिए अनार का रस वरदान से कम नहीं है. ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा नहीं रहता.
- इसके एंटीऑक्सीडेंट्स से फ्री रेडिकल्स का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है.
- अनार के जूस में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉस बीपी के साथ बैड कोलेस्ट्रोल को भी कंट्रोल करते हैं.
- ये दिल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी बैलेंस करने में रामबाण है.
गर्मी में कौन-सा जूस है रामबाण
यदि आप गर्मी के मौसम में इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर तलश रहे हैं तो अनार के जूस से बेहतर कुछ नहीं है. वहीं पाचन और इम्यूनिटी का साधन ढूंढ रहे हैं तो चुकंदर का जूस बेस्ट है. हालांकि, दोनों अनार और चुकंदर ही ब्ल्ड सर्कुलेशन और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म बेनिफिट के लिए चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जाती है. चुकंदर के जूस में कैलोरी भी कम होती है, जिससे से वजन घटाने में भी मदद करता है, लेकिन जिन लोगों को कब्ज या एसिडिटी की समस्या बनी रहती है. उन्हें चुंकदर का जूस पीने से बचना चाहिए. ऐसे लोगों के लिए अनार के जूस का ऑप्शन बेस्ट है.
ये भी पढ़ें:- सावधान! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ‘केमिकल’ वाला आम? नींबू और बेकिंग सोड़ा की ट्रिक कराएगी असली-नकली की पहचान