Effects Of Bad Smell: कई बार रास्तों से गुजरते समय या घर के आसपास तेज बदबू आने के कारण दिमाग अचानक से घूम जाता है. ये बदबू केवल नाक को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी परेशान कर देती है. हाल की एक स्टडी में सामने आया है कि खराब गंध को लोग अक्सर हल्के में ले लेते हैं लेकिन इसका असर काफी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं. दरअसल, हाल ही में स्वीडन के करोलिंस्का इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर Johan Lundstrom ने बताया था कि बदबू हमारे शरीर के लिए संकेत होती है.
मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, साइंटिस्ट ने बताया कि सड़ी-गली चीजों या गंदगी से आने वाली बदबू संकेत देती है कि उस जगह पर हानिकारक तत्व मौजूद हो सकते हैं. इसके कारण दिमाग बहुत तेजी से गंध को पहचानकर उस जगह से दूर रहने के लिए अलर्ट देता है.
सेहत पर पड़ सकता है ये असर
जब कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक बदबू वाली जगह के संपर्क में रहता है, तो उसका असर सेहत पर पड़ सकता है. रिसर्च में पाया गया कि लगातार बदबू के संपर्क में रहने से जी मिचलाना, सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत और नींद न आने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके कारण मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है और लोगों में चिड़चिड़ापन भी देखा जा सकता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
इस मामले में एक्सपर्ट्स की मानें, तो गंध का असर केवल शरीर पर नहीं बल्कि मानसिक स्तर पर भी इसका असर देखा जा सकता है. अगर कोई बदबू को लेकर ज्यादा परेशान होता है, तो सेहत पर उसका असर और भी ज्यादा दिख सकता है. इससे साफ है कि गंध के प्रति हमारी प्रतिक्रिया भी हमारे स्वास्थ्य पर असर डालती है.
लाइफस्टाइल पर भी पड़ता है असर
अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां पर लगातार बदबू आती है, तो ये आपके लाइफस्टाइल पर असर डाल सकता है. ज्यादा बदबू आने के कारण अक्सर लोग अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखते हैं. वे लोग कम बाहर निकलते हैं और सामाजिक गतिविधियों से दूरी बना लेते हैं. इसके कारण शारीरिक गतिविधि और मानसिक सेहत दोनों पर इसका काफी असर पड़ सकता है. वहीं आपको हैरानी होगी कि आदतें, उम्र, एलर्जी और लाइफस्टाइल जैसे फैक्टर्स ये तय करते हैं कि आपको गंध कितना परेशान कर सकती है.