Indian Viagra Ashwagandha: बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और पर्याप्त नींद की कमी का असर अब पुरुषों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है. इसी का नतीजा है कि, कम उम्र में ही थकान, कमजोरी, स्टैमिना की कमी और यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लोगों में देखी जा रही हैं. ऐसे में कई लोग तुरंत राहत पाने के लिए महंगी दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन इनके दुष्प्रभाव का जोखिम भी बना रहता है. आयुर्वेद में एक ऐसी जड़ी-बूटी का जिक्र मिलता है, जिसे पुरुषों की ताकत और स्टैमिना बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
जी हां, यह जड़ी-बूटी है अश्वगंधा, जिसे कई लोग ‘इंडियन जिनसेंग’ भी कहते हैं. कुछ लोग इसे बोलचाल में ‘भारतीय वियाग्रा’ भी कहते हैं. माना जाता है कि अश्वगंधा तनाव कम करने, ऊर्जा बढ़ाने और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर, अश्वगंधा पुरुषों की डिजायर को कैसे करता है बूस्ट? अश्वगंधा किन परेशानियों का समाधान? आइए जानते हैं इस बारे में-
पुरुषों की डिजायर को कैसे बूस्ट करता है अश्वगंधा?
हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, अश्वगंधा कोर्टिसोल के लेवल को घटाकर तनाव और थकान कम करती है, जिससे पुरुषों की डिजायर में सुधार होता है. इसके साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रखकर स्पर्म की गुणवत्ता और प्रजनन क्षमता बढ़ा सकती है. अश्वगंधा ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाती है, जो उत्तेजना और सहनशक्ति में मदद करता है. नियमित सेवन से ऊर्जा, सहनशक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि देखी जाती है.
अश्वगंधा मर्दों के लिए क्यों बना वरदान?
अश्वगंधा का पुरुष की हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव होता है. कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि अश्वगंधा के सेवन से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (ईडी) भी ठीक हो जाता है. इरेक्टाइल डिसफंक्शन का मतलब संबंध बनाते समय पुरुषों में उत्तेजना नहीं होना है. अध्ययन के मुताबिक, अश्वगंधा के अर्क में लगभग 35 विभिन्न रासायनिक तत्व पाए जा सकते हैं. हालांकि, इसका अब तक कोई विशेष सक्रिय घटक निर्धारित नहीं किया गया है. यानी ऐसी जड़ी-बूटी जो सेक्शुअल डिजायर,प्लेजर या स्टेमिना में सुधार के लिए उपयोग की जाती है.
अश्वगंधा के कई और फायदे
- कई रिसर्च के निष्कर्ष बताते हैं कि अश्वगंधा के कई फायदे हैं. अश्वगंधा को आमतौर पर रात में दूध में मिलाकर पिया जाता है. अश्वगंधा के सेवन से सूजन कम होती है. बता दें कि, यह दर्द को कम करता है, एनर्जी लेवल को बढ़ाता है.
- नींद में सुधार करता, याददाश्त बढ़ाता है, ब्लड शुगर के स्तर कम करता है और यहां तक कि कुछ प्रकार की कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को भी रोक सकता है. 2002 के एक अध्ययन में यह देखा गया कि एक सप्ताह तक नर चूहों को अश्वगंधा का अर्क देने का क्या प्रभाव पड़ता है.
- अश्वगंधा एक एडाप्टोजेन है, जो तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) को नियंत्रित करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. यह मांसपेशियों की ताकत, सहनशक्ति और ऊर्जा बढ़ाता है.
- आम जन के साथ ही डायबिटिज के मरीजों के लिए भी अश्वगंधा बेहद फायदेमंद है. यह ब्लड में ग्लूकोज को नियंत्रित करने में सहायक है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है. अश्वगंधा पाचन तंत्र को सुधारता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सहायक है.
- अश्वगंधा तनाव, कमजोरी और कमजोर इम्यूनिटी से जूझ रहे लोगों के लिए वरदान है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स कुछ लोगों को सावधानी से इसका सेवन करने की सलाह देते हैं. इनमें गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. यह थायराइड हार्मोन को प्रभावित कर सकता है. हाइपरथाइरॉइड के मरीजों को भी ध्यान रखना चाहिए.