Home > हेल्थ > Analog Paneer Kya Hota Hai: क्या है एनालॉग पनीर? जिसे बेचने पर जिंदगीभर जेल में काटनी होंगी रातें; भरना पड़ेगा 1000000 का जुर्माना

Analog Paneer Kya Hota Hai: क्या है एनालॉग पनीर? जिसे बेचने पर जिंदगीभर जेल में काटनी होंगी रातें; भरना पड़ेगा 1000000 का जुर्माना

Analog Paneer Kya Hota Hai | Analog Paneer Ban | Maharashtra Ban Analog Paneer: पनीर खाने का एक ऐसा पदार्थ है जो हर घर में दूसरे या तीसरे दिन पकाया जाता है. वहीं पनीर की सही पहचान रखना भी बेहद जरूरी है. वहीं लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए  महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एनालॉग चीज़ के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.

By: Heena Khan | Last Updated: August 5, 2026 12:25:09 PM IST



Analog Paneer Kya Hota Hai | Analog Paneer Ban | Maharashtra Ban Analog Paneer: पनीर खाने का एक ऐसा पदार्थ है जो हर घर में दूसरे या तीसरे दिन पकाया जाता है. वहीं पनीर की सही पहचान रखना भी बेहद जरूरी है. वहीं लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए  महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एनालॉग चीज़ के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. जी हाँ! एनालॉग चीज़ के उत्पादन और बिक्री में शामिल लोगों के लिए जेल की सज़ा और भारी जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है. इस फ़ैसले के साथ, महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है जिसने एनालॉग चीज़ पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू किया है.

होगा भारी नुक्सान 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंडे द्वारा 30 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, राज्य में एनालॉग या नॉन-डेयरी चीज़ के निर्माण, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, भंडारण, परिवहन, थोक और खुदरा बिक्री, और बिक्री के लिए पेश करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या प्रतिष्ठान एनालॉग चीज़ को असली डेयरी चीज़ बताकर बेचता है, तो इसे उपभोक्ताओं को गुमराह करना और खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाएगा. ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : MCC NEET UG Counselling 2026: नीट पास करने के बाद नहीं किए ये काम, तो डॉक्टर बनने का सपना रह जाएगा अधूरा

यहाँ जानें सजा के प्रावधान 

जानकारी के मुताबिक इस कानून के तहत, अपराध की गंभीरता के आधार पर, दोषी पाए जाने पर छह महीने तक की जेल और ₹1 लाख तक का जुर्माना हो सकता है. इतना ही नहीं अगर असुरक्षित भोजन के सेवन से किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो दोषी पक्षों को आजीवन कारावास और कम से कम ₹10 लाख का जुर्माना हो सकता है.

आखिर क्या है एनालॉग पनीर ?

असल में, असली चीज़ प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और यह दूध से बनती है, जबकि एनालॉग चीज़ मुख्य रूप से वनस्पति तेलों और इसी तरह की सामग्रियों से बना तेल का एक मिश्रण है; इसके निर्माण में किसी भी डेयरी उत्पाद का उपयोग नहीं किया जाता है. कई दुकानदार एनालॉग चीज़ को असली चीज़ बताकर बेचते थे.

ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Today August 5: पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले नोट लें नया रेट, वरना बिगड़ सकता है आपका बजट!

Advertisement