Home > हेल्थ > सेहत के लिए अमृत समान है इस फल का जूस! रोज 1 गिलास पीने से घटेगा हार्ट अटैक का जोखिम, कब्ज भी रहेगी ठीक

सेहत के लिए अमृत समान है इस फल का जूस! रोज 1 गिलास पीने से घटेगा हार्ट अटैक का जोखिम, कब्ज भी रहेगी ठीक

Benefits of Apple Juice: ‘An Apple a Day, Keeps the Doctor Away…’ यह कहावत हमें बताती है कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है. सेब में आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर, पॉलीफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. सेब को काटकर खाने के साथ ही आप इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं. जानिए सेब का जूस पीने के अन्य फायदों के बारे में-

By: Lalit Kumar | Published: June 5, 2026 10:12:55 PM IST



Benefits of Apple Juice: ‘An Apple a Day, Keeps the Doctor Away…’ यह कहावत हमें बताती है कि सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है. असल में यह कितना फायदेमंद है, इस बारे में कोई नहीं जानता. बता दें कि, सेब एक बेहद ही फायदेमंद फल है. सेब में आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर, पॉलीफेनॉल्स, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. सेब को काटकर खाने के साथ ही आप इसका जूस भी बनाकर पी सकते हैं. छिलका सहित आप घर पर सेब का जूस निकालकर इसका सेवन करेंगे तो शरीर हाइड्रेटेड रहेगा. गर्मियों में सेब का जूस अधिक फायदेमंद हो सकता है. यह स्वाद में अच्छा होने के साथ ही लगभग 88 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है. जानिए सेब का जूस पीने के अन्य फायदों के बारे में-

सेब का जूस पीने से होने वाले फायदे

कैंसर का जोखिम घटाए: हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, सेब में पॉलीफेनॉल्स नामक एक कम्पाउंड होता है. छिलके में ये कम्पाउंड सबसे ज्यादा पाया जाता है. प्लांट कम्पाउंड आपके शरीर की कोशिकाओं को इंफ्लेमेशन और ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है. ये दोनों ही फैक्टर्स क्रोनिक कंडीशन, कैंसर, हार्ट डिजीज आदि के लिए जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में जब भी आप सेब का जूस बनाएं, तो छिलके का भी इस्तेमाल करें.

हार्ट अटैक का जोखिम घटाए: सेब के जूस (Apple Juice) में पाए जाने वाले प्लांट कम्पाउंड्स खासकर पॉलीफेनॉल्स हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. पॉलीफेनॉल्स बैड कोलेस्ट्रॉल को आर्टरीज में नहीं बनने देता है. अधिक एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल होने के कारण हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है.

मेंटल हेल्थ सुधारे: अध्ययनों से पता चलता है कि सेब का रस आपकी उम्र बढ़ने के साथ मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य के बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. पॉलीफेनॉल्स कम्पाउंड आपके मस्तिष्क को मुक्त कणों या फ्री रैडिकल्स नामक अस्थिर अणुओं से होने वाली क्षति से बचा सकते हैं. ऐसे में बढ़ती उम्र में होने वाली मस्तिष्क संबंधित समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं तो आप सेब का जूस (Seb ke juice) पीना शुरू कर सकते हैं.

पाचन सुधारे: जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें सेब का जूस पीना चाहिए. फाइबर होने के कारण पाचन सही तरीके से काम करता है. बाउल मूवमेंट सही बना रहता है. इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है. इसमें मौजूद कुछ कम्पाउंड से डाइजेस्टिव हेल्थ सही बना रहता है.

वेट लॉस में असरदार: वजन कम करने की जो लोग कोशिश कर रहे हैं वो भी सेब का जूस पी सकते हैं. इसके सेवन से डाइजेशन बूस्ट होता है. मेटाबॉलिज्म तेज होता है. साथ ही फाइबर होने के कारण भी जब आप इसका रेगुलर सेवन करते हैं तो काफी हद तक वजन को घटाया जा सकता है. सेब में डाइजेस्टिव फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं. इससे फूड क्रेविंग से बचाव होता है. भूख जल्दी नहीं लगती है.

आंखों के लिए फायदेमंद: सेब का जूस पीने से आंखों की सेहत भी अच्छी रहती है. इसमें विटामिन ए काफी प्रचुर मात्रा में होता है. यह आंखों की दृष्टि को बढ़ाता है. सेब का जूस प्रतिदिन पीने से आंखों के रोगों से बचाव हो सकता है.

Advertisement