Benefits of Kamal kakdi: हमारे आसपास तमाम ऐसी चीजें होती हैं, जो सेहत के लिए औषधि का काम करती हैं. इनके बारे जानकारी न होने से हम इनका लाभ नहीं ले पाते हैं. पानी में उगने वाली कमल ककड़ी भी इनमें से एक है. जी हां, कमल ककड़ी को ‘लोटस रूट’ (Lotus stem) भी कहा जाता है. असल में कमल के पौधे का तना होता है और यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. भारतीय रसोई में इसका उपयोग सब्जी, अचार और स्नैक्स के रूप में खूब किया जाता है. ये देखने में बेशक आपको सूखी लकड़ी लगे, लेकिन स्वाद जबरदस्त होता है. चलिए जानते हैं कमल ककड़ी के फायदों के बारे में.
कमल ककड़ी खाने के फायदे (Kamal kakdi health benefits)
पाचन तंत्र सुधारे: कमल ककड़ी के सेवन से पाचन तंत्र बूस्ट होता है. इसमें डायटरी फाइबर भरपूर होता है, जो स्टूल को मुलायम करता है, बाउल मूवमेंट सुधारता है. इससे कब्ज नहीं होता.
एनीमिया से बचाए: कमल ककड़ी में आयरन और कॉपर भरपूर होता है. जिन लोगों को खून की कमी है, उन्हें कमल ककड़ी का सेवन जरूर करना चाहिए. यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ाता है और एनीमिया के लक्षणों को कम करता है. साथ ही शरीर में ब्लड का प्रवाह बढ़ाता है. इस तरह अंगों में ऑक्सीजन भी सही तरीके से पहुंचता है.
बीपी रेगुलेट करे: यदि आपका ब्लड प्रेशर हाई या लो रहता है तो आप कमल ककड़ी का सेवन कर सकते हैं. यह ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करके हार्ट को हेल्दी रखता है. इसमें पोटैशियम काफी होता है, इसलिए इसे खाने से रक्तचाप सही रहता है. पोटैशियम को वैसोडिलेटर (Vasodilator) यानी छोटी रक्तवाहिकाओं को बड़ा करने वाली औषधि कहते हैं. यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है. ब्लड फ्लो बढ़ाता है और कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर पड़ने वाले स्ट्रेस, स्ट्रेन को घटाता है.
मेंटल हेल्थ सुधारे: इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है. इसमें मौजूद तत्व पाइरिडोक्सिन (pyridoxine) सीधे मस्तिष्क में तंत्रिका रिसेप्टर्स के साथ संपर्क करता है, जो मूड और मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं. यह चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और तनाव के स्तर को भी नियंत्रित करता है.
खून साफ करने में मदद: कमल ककड़ी खाने में जितनी टेस्टी उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद है. यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक मानी जाती है, जिससे त्वचा भी निखरती है. साथ ही, इसमें आयरन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें.)