Home > हेल्थ > अंडा-चिकन से ज्यादा एनर्जी देती है यह दाल! सेवन से शरीर में भर जाएगा फौलाद, पाचन तंत्र भी रहेगा ठीक

अंडा-चिकन से ज्यादा एनर्जी देती है यह दाल! सेवन से शरीर में भर जाएगा फौलाद, पाचन तंत्र भी रहेगा ठीक

Urad dal Benefits: सेहतमंद रहने के लिए दालों का सेवन बेहद जरूरी है. दालें प्रोटीन का बेहतरीन शाकाहारी स्रोत होती हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती हैं. मसूर दाल, अरहर दाल, मूंग दाल, चना दाल की ही तरह उड़द दाल (Urad dal ke fayde) भी बेहद गुणकारी और फायदेमंद होती है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उड़द दाल का सेवन करते हैं तो आपको नॉनवेज से भी अधिक ताकत मिलेगी.

By: Lalit Kumar | Published: June 6, 2026 7:58:55 PM IST



Urad dal Benefits: सेहतमंद रहने के लिए दालों का सेवन बेहद जरूरी है. दालें प्रोटीन का बेहतरीन शाकाहारी स्रोत होती हैं, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करती हैं. दालों में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, कब्ज की समस्या को दूर करते हैं और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. आप भी हर दिन अपने भोजन में दाल जरूर शामिल करते हैं. इन सभी तरह के दालों का शरीर पर अलग-अलग लाभ और महत्व होता है. मसूर दाल, अरहर दाल, मूंग दाल, चना दाल की ही तरह उड़द दाल (Urad dal ke fayde) भी बेहद गुणकारी और फायदेमंद होती है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आप नियमित रूप से इस उड़द दाल का सेवन करते हैं तो आपको नॉनवेज से भी अधिक ताकत मिलेगी.

बता दें कि, उड़द दाल को शाकाहारी भोजन में ‘एनर्जी का पावरहाउस’ माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं. खास बात यह है कि उड़द दाल धीरे-धीरे पचती है, जिससे शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है और जल्दी थकान महसूस नहीं होती. चलिए जान लेते हैं उड़द दाल किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है.

उड़द दाल के फायदे (Urad dal Health benefits)

पाचन तंत्र सुधारे: नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा कहती हैं कि उड़द दाल के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है. इस दाल में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स जैसे प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट (ब्लड में रेड सेल्स बढ़ाने में मददगार), आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फॉस्फोरस, जिंक सहित कई अन्य विटामिंस और खनिजों से भरपूर होती है.

पेट के लिए फायदेमंद: फाइबर पाचन को स्वस्थ रखता है और ये पेट के लिए काफी फायदेमंद है. उड़द दाल पेट में गुड बैक्टीरिया बनाए रखने में मदद करती है. आप छिलके या बिना छिलके वाली उड़द दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे दाल, दही बड़े, इडली, डोसा आदि बना सकते हैं. ये सभी खाने की चीजें सेहत के लिए काफी गुणकारी मानी जाती हैं. इस दाल को डाइट में शामिल करना बेहद लाभकारी है.

शुगर कंट्रोल करे: इस दाल में अघुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर को कई तरह के लाभ देता है. यह दाल पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है. कब्ज से छुटकारा दिलाती है. फाइबर से भरपूर होने के चलते यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद है.

वजन घटाए: वजन घटाने की सोच रहे हैं तो भी ये दाल आप खा सकते हैं. फाइबर पेट देर तक भरा रखता है, जिससे भूख का अहसास जल्दी नहीं होता है. इस तरह आप अनहेल्दी और एक्स्ट्रा कैलोरी युक्त चीजों के सेवन से बचे रहते हैं. वजन भी कंट्रोल में रहता है.

हार्ट के जोखिम घटाए: हृदय रोग के खतरे को कम करती है उड़द दाल. पेट में होने वाली सूजन के साथ पेट से संबंधित इंफेक्शन से भी बचाती है.

पाइल्स-सांस की बीमारी में फायदेमंद: उड़द दाल का रेगुलर सेवन किया जाए तो पाइल्स, सांस की परेशानी, नींद न आने की बीमारी को भी कंट्रोल किया जा सकता है. 

Advertisement