Home > हरियाणा > मम्मी-भाई के घर से बिहार निकलते ही घर में घुस आया पड़ोसी, फिर 2 घंटे तक दर्द से चीखती रही लड़की

मम्मी-भाई के घर से बिहार निकलते ही घर में घुस आया पड़ोसी, फिर 2 घंटे तक दर्द से चीखती रही लड़की

हरियाणा के नूंह जिले में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़के साथ दुष्कर्म किया जब मां और भाई बाहर किसी काम से गए थे.

By: JP Yadav | Published: August 31, 2026 1:18:34 PM IST



हरियाणा के नूंह जिले से बड़ी खबर सामने आई है. स्थानीय कोर्ट ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने दोषी पर 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और यह नहीं भरने पर  भरने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 

पूरा मामला 7 सितंबर, 2023 का है. पुलिस ने जांच के आधार पर खुलासा किया कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने दो बेटों के साथ धार्मिक स्थल पर गई थी, जबकि उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी. इस बीच मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस गया. युवक ने घर में घुसकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया.  इसके बाद धमकी देकर घर से फरार हो गया. 

बना लिया वीडियो 

लड़की की ओर से पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद युवक ने नाबालिग लड़की के साथ उसके घर में मारपीट की. इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया. युवक ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा. कुछ दिनों बाद ही युवक ने कथित तौर पर वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी कर दिया. 

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने पूरा मामला परिवार को बताया. इसके बाद लड़की ने परिवार के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई. उधर, फिरोजपुर झिरका पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले मामले सामने आए. जांच की कड़ी में पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की दोषी युवक को भाई बोलती थी.

जुर्माना नहीं भरने पर भुगतनी होगी अधिक सजा

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को दोषी पाया. इस पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन की कोर्ट ने दोषी युवक को 20 साल के कठोर जेल की सजा सुनाई, साथ ही 32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त साल जेल में बिताने होंगे. 

Advertisement