Home > हरियाणा > Haryana Crime: पत्नी का था युवक से अवैध संबंध, पति ने किया खौफनाक कांड, फिर पिता को फोन कर बोला- तुम्हारे बेटे को…

Haryana Crime: पत्नी का था युवक से अवैध संबंध, पति ने किया खौफनाक कांड, फिर पिता को फोन कर बोला- तुम्हारे बेटे को…

Sonipat Crime: मृतक के पिता शिव कुमार के अनुसार मार्च से ओमवीर को अपनी पत्नी दर्शन और विशाल के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक हुआ था. इसी बात को लेकर ओमवीर ने फोन कर उन्हें बेटे को समझाने की बात कही थी.

By: Hasnain Alam | Published: June 30, 2026 7:40:10 PM IST



Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में अवैध संबंध में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक गांव जठेड़ी में किराए पर रह रहे युवक की प्रेम प्रसंग के शक में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. युवक के पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले भी बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

यूपी के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी शिव कुमार ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका 26 वर्षीय बेटा विशाल राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत था और गांव जठेड़ी में किराये के कमरे में रहता था. उसी के पड़ोस में ओमवीर भी अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था. दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था.

बेटे को समझाने की कही थी बात

शिव कुमार के अनुसार मार्च से ओमवीर को अपनी पत्नी दर्शन और विशाल के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक हुआ था. इसी बात को लेकर ओमवीर ने फोन कर उन्हें बेटे को समझाने की बात कही थी और धमकी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह विशाल को जान से मार देगा.

शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार रात को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई. कॉल पर अनुज उर्फ तनुज बोल रहा था. इस दौरान उन्हें फोन पर बेटे विशाल के रोने और चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जबकि पीछे से दो-तीन अन्य लोगों की आवाजें भी आ रही थीं जो कह रहे थे कि तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया है और उसे उठाकर ले जाओ.

खेत में मिला विशाल का खून से लथपथ शव

सूचना मिलने पर जब परिजन देर रात राई पहुंचे तो पता चला कि विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मैक्स हाइट मेट्रो व्यू के सामने जठेड़ी-राठधाना रोड स्थित खेत में विशाल का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Advertisement