Home > हरियाणा > पानीपत में सड़क विवाद: घर में घुसकर 40 हथियारबंद बदमाशों ने किया तांडव, BJP पार्षद के ससुर को बनाया निशाना, फायरिंग से दहला इलाका!

पानीपत में सड़क विवाद: घर में घुसकर 40 हथियारबंद बदमाशों ने किया तांडव, BJP पार्षद के ससुर को बनाया निशाना, फायरिंग से दहला इलाका!

हरियाणा के पानीपत में बीजेपी पार्षद के ससुर पर हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोल दिया. फायरिंग और तोड़फोड़ के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

By: Kajal Jain | Published: September 3, 2026 1:41:57 PM IST



हरियाणा के पानीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां एक बीजेपी पार्षद के ससुर के घर सरेआम हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोल दिया. मामला मोती राम कॉलोनी, नूरवाला में नगर निगम वार्ड नंबर-6 का बताया जा रहा है जहां बुधवार देर रात BJP पार्षद कोमल पांचाल के ससुर ईशम सिंह पांचाल पर कथित तौर पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया. आरोप है कि करीब 30-40  हमलावरों ने पहले फायरिंग की और इसके बाद ईशम सिंह के साथ मारपीट करते हुए घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की.  पुलिस को दी शिकायत में ईशम सिंह के बेटे लखन पांचाल ने बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने चाचा जोनी के साथ बाइक पर हरिसिंह चौक की तरफ गया था. आरोप है कि रास्ते में लव पंडित, उसके भाई चिन्टू पंडित, अमन पंडित समेत कुछ युवकों ने बाइक लगाकर उनका रास्ता रोक लिया.

अभद्र भाषा और मारपीट से बढ़ा विवाद

शिकायत के मुताबिक, रास्ता रोकने का कारण पूछने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी. इसके कुछ देर बाद करीब 30 से 40 लोग हथियारों के साथ ईशम सिंह पांचाल के घर पहुंचे. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने फायरिंग की और घर के बाहर मौजूद ईशम सिंह के साथ मारपीट की. साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई. घटना में घायल ईशम सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद, घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया.फिलहाल बरसत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

30 अज्ञात और 15 नामजद के खिलाफ दर्ज किया केस

बताया जा रहा है कि भीड़ में खड़े एक प्रिंस नाम के युवक को भी गोली लगी है. पुलिस ने लखन पांचाल की शिकायत के आधार पर 15 से अधिक नामजद आरोपियों और करीब 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.  दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से 2 जिंदा कारतूस, 1 खाली खोल,1 छर्रा बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें:‘न डरूंगी, न झुकूंगी… सिर्फ हम पर ही क्यों नकेल?’ ऑनलाइन अटेंडेंस ऐप पर भड़की छत्तीसगढ़ की शिक्षिका, CM को दी खुली चुनौती!

Tags:
Advertisement