Home > क्राइम > Haryana: पति को मरे हुए हो गए 5 साल, फिर कैसे मां बन गई महिला? लोकलाज के डर से मासूम को सड़क किनारे फेंका

Haryana: पति को मरे हुए हो गए 5 साल, फिर कैसे मां बन गई महिला? लोकलाज के डर से मासूम को सड़क किनारे फेंका

Panipat Newborn Baby Abandoned: पानीपत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को दंग कर दिया और मन में कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए कि जब पति की मौत को पांच साल बीत चुके थे, तो फिर महिला मां कैसे बन गई.

By: Shristi S | Last Updated: August 5, 2026 6:43:14 PM IST



Panipat Newborn Found in Plastic Bag: हरियाणा के पानीपत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को दंग कर दिया और मन में कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए कि जब पति की मौत को पांच साल बीत चुके थे, तो फिर महिला मां कैसे बन गई. यह मामला तब सामने आया जब एक नवजात शिशु सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में पड़ा मिला. 

पहले तो लोगों को समझ नहीं आया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, तो पूरी कहानी सामने आ गई. जिसके बाद पुलिस से पूछताछ में महिला ने बच्चे को लेकर अहम खुलासा किया, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें की आखिर यह पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार यह घटना पानीपत के शिव नगर की गली नंबर 5 की है. सोमवार सुबह कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कुत्ते एक प्लास्टिक का कट्टा सड़क पर घसीट रहे हैं. यह देख बच्चों ने भी बिना देर किए आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी. बच्चों के बताने पर जब लोगों ने प्लासिक का कट्टा खोला तो उसके अंदर गर्भनाल से जुड़ा एक नवजात बच्चा देख दंग रह गए. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने भी यह सूचना पुलिस और डायल 112 की टीम को दे दी, जिसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे.

नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती करवाया गया

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को पहले एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है. 

बच्चे के इलाज के दौरान पुलिस और सामाजिक संस्था की टीम ने आसपास लगे 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान पुलिस एक महिला तक पहुंची, जिसने पूछताछ में पूरी घटना स्वीकार कर ली. महिला ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है.

पति की मौत के बाद रिश्तेदार से बने संबंध

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसका अपने एक रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध बन गया था. इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. लेकिन जब वह मां बनने वाली थी तब ही वह बेवफा रिश्तेदार उसे छोड़कर चला गया, जिसके बाद समाज और परिवार के डर से उसने किसी को अपनी मां बनने वाली बात नहीं बताई. 

महिला ने आगे बताया कि उसने रविवार देर रात घर पर ही बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद लोकलाज के डर से सोमवार सुबह नवजात को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर सड़क किनारे कूड़े के ढेर के पास छोड़ दिया.

पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर किशनपुरा चौकी प्रभारी कटार सिंह नैन के कहा कि महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसी ने नवजात को सड़क किनारे छोड़ा था. अस्पताल से छुट्टी के बाद उससे डिटेल में पूछताछ की जाएगी.

Advertisement