41
जींद के गांव तलौडा में बुधवार देर रात जमीन विवाद में पूर्व सरपंच ने अपने 26 वर्षीय बेटे मुरारी लाल की गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि, इस पूरे मामले की जांच चल रही है. और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आइए समझते हैं पूरा मामला. ॉ
पिता-पुत्र में जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
आरोपी की पहचान मदनलाल के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर और गांव का पूर्व सरपंच रह चुका है. वहीं, मृतक की पहचान मुरारी लाल के रूप में हुई, जो 26 वर्ष का था. बताया गया कि पिता-पुत्र के बीच कोर्ट में पौने तीन एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.
विवाद के वक्त मार दी गोली
थाना सदर जींद के प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक, मदनलाल और उसका बेटा मुरारी लाल गांव तलोडा आए हुए थे. इसी दौरान जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपित मदन लाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सात-आठ फायर किए, जिसमें उसे पेट व गर्दन में गोलियां लगी और उसकी मौत हो गई.
पत्नी ने क्या बताया?
मुरारी लाल की पत्नी शिवानी के मुताबिक, उनकी शादी चार साल पहले हुई थी और उनका तीन साल का बेटा है. शिवानी ने अपनी सास मनजीत कौर, ननद पूजा-वंदना और गांव के दो लोगों गुरबख्श व कमलू पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मदनलाल पर हत्या, जबकि बाकी पांच लोगों पर साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी शिवानी के बयान पर हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी मदनलाल को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.
यह खबर भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए