Jagmohan Anand Death Threat: करनाल के बीजेपी विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी सामने आ रही है कि धमकी भरा पत्र डाक के माध्यम से विधायक के कैंप ऑफिस भेजा गया था. भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का एरिया कमांडर बलबीर सिंह बताया है. इस धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि सुरक्षा कितनी भी बढ़ा दी जाए, उन्हें और उनके बेटे को एक महीन के भीतर मार दिया जाएगा. परिवार की महिलाओं के लिए पत्र में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है.
जिसमें लिखा गया है कि मुझे तुम्हें खत्म करने का काम सौंपा गया है. मैं तुम्हारे शरीर में इतनी AK-47 की गोलियां दागूंगा कि गोलियों का पैटर्न पाकिस्तान के नक्शे जैसा दिखेगा. मैं तुम्हें एक साइन किया हुआ ‘गारंटी कार्ड’ भेज रहा हूं. तुम्हें हर्ष की मौत की कीमत चुकानी होगी, वह भी ब्याज समेत.
विधायक ने दर्ज कराई शिकायत
इस धमकी के बाद विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई औऱ अपने व अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की. यह पत्र ऐसे समय में आया है जब बिरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद हुए हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर में मारे जाने की जांच का काम SIT को सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें – Gurugram Weather 26 August: गुरुग्राम में आज भी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले चेक करें मौसम का ताजा हाल
एसआईटी ने शुरू की जांच
रोड़ समाज के विरोध और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद ADGP (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार (IPS) की अध्यक्षता वाली SIT ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि 5 अगस्त को हर्ष ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बिरू की हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने हर्ष और बीरबल को शूटर बताते हुए एनकाउंटर में मार गिराया. इस एनकाउंटर के विरोध में रोड़ समुदाय की एक पंचायत हुई थी.
कैसे हुई थी इसकी शुरुआत?
बताया जा रहा है कि इस घटना की शुरुआत 5 अगस्त की रात करनाल में बिरू वाल्मीकि की हत्या से हुई थी. पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. नामजद आरोपियों में वंश उर्फ शूटर समाना, योगेश कपूर, कुणाल पाल, निन्जा रंबा, नैंसी जाटनी, संजय और जैल रोड के नाम सामने आए. जिसके बाद परिवार और समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद बीजेपी विधायक जगमोहन आनंद ने 6 अगस्त को बिरू के परिवार वालों को भरोसा दिलाया था कि नतीजा शाम तक बता दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें – Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिला पैरोल, 21 दिनों के लिए जेल से निकले बाहर