Hisar Hotel Desire Fire: हरियाणा के हिसार में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल डिजायर में बुधवार (06 मई, 2026) को भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि इसने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया. जब तक होटल स्टाफ कुछ समझ पाता आग होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई. वहीं, आग की चपेट में आई एक युवती को मुश्किल से बचाया गया.
दरअसल, आग लगने के बाद होटल से सटी बिल्डिंग में एक युवती भी फंस गई. वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने सड़क पर कंबल लगाकर दूसरी मंजिल से जंप करवाकर युवती की जान बचाई. वहीं होटल से सटी बिल्डिंग्स को भी एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल कूलिंग का काम जारी है.
कैसे लगी आग?
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग होटल के किचन से भड़की. इसके बाद देखते-देखते इस आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद तत्काल होटल स्टाफ ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी. आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही देखते-देखते आग होटल की चौथी मंजिल तक पहुंच गई.
इसके बाद 5 किमी दूर से धुएं का गुबार देखा गया. बताया जा रहा है कि आग के चलते ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार शाम करीब चार बजे होटल के कीचन में शॉर्ट सर्किट से यह आग भड़की। उस वक्त वहां मौजूद 5 कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके.
एसी फटने से मची अफरातफरी
आग के होटल की चौथी मंजिल पर पहुंचने के साथ ही यह विकराल हो गई. इससे होटल स्टाफ में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेज थी कि होटल में लगे एयर कंडीशन तक एक-एक कर फटने लगा. आग कितनी भीषण हो गई थी,
एक महिला के सिर पर गिरी ईंट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होटल से सटी बिल्डिंग में एक युवती भी फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने सड़क पर कंबल लगाकर दूसरी मंजिल से जंप करवाकर बचाया. इस बीच बिल्डिंग से गिरी ईंट वहां मौजूद एक महिला के सिर पर लग गई. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पॉश एरिया रेड स्क्वेयर मार्केट में मौजूद होटल डिजायर हिसार के रामपुर के रहने वाले शुभम शर्मा का है. चार मंजिल इस होटल में 15 कमरे हैं.