Haryana Girl Student Assault: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में 17 वर्षीय छात्रा के दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवकों ने पहले तो कोचिंग जाने वाली 17 वर्षीय छात्रा के साथ दोस्ती की. इसके बाद बहाने से घर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद ब्लैकमेलिंग और फिर शारीरिक शोषण करने का आरोप मोहल्ले के ही युवक पर लगा है.
आरोपी युवक ने दोस्ती करने के बाद भरोसे में लिया फिर छात्रा की कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो बना लिए. इसके आधार पर युवक 17 वर्षीय छात्रा का धमका रहा था. पीड़िता की शिकायत पर जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
वहीं, युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पिता पीड़िता को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी युवक राहुल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
कैसे रची साजिश?
नारनौल शहर की रहने वाली पीड़िता 17 वर्ष की छात्रा है. वह उच्च शिक्षा के लिए राजस्थान के किसी शहर गई थी. इसी दौरान उसकी पहचान नारनौल के ही एक मोहल्ले के रहने वाले राहुल नाम के युवक से हुई. शातिर राहुल ने लड़की से दोस्ती कर ली. आरोप है कि इसी दोस्ती का फायदा उठाकर राहुल ने छात्रा के कुछ फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए. आरोपी राहुल निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये लड़की को ब्लैकमेल करने लगा.
बार-बार बनाए संबंध
इसके बाद नाबालिग के साथ कई बार युवक ने संबंध बनाए. हद तो तब हो गई जब युवक कभी भी लड़की को अपने पास बुलाने लगा. पिछले कई दिनों से छात्रा को बार-बार अपने पास बुलाकर दोबारा गलत काम करने का दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दी.
यह भी पढ़ें: नहाने गई बहू से बोला खोलो बाथरूम का दरवाजा, नहीं मानी तो बन गया दरिंदा और तोड़ डाला…
यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में एक महीने तक रोज होता था दुष्कर्म, कई बार तो दिन में भी होती थी दरिंदगी