Gurugram Weather 26 August: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में लोगों को काफी परशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुग्राम में आज यानी बुधवार (26 अगस्त, 2026) को आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक गुरुग्राम में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रह सकता है, हालांकि दिन भर मौसम की स्थिति बदल सकती है.
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 29 अगस्त के बीच भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हुई है, इसलिए यात्रियों को अचानक होने वाली बारिश के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए और यात्रा करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए. वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट
सोमवार को 80 मिमी बारिश के बाद बुधवार को शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जिले में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान लगाया है. IMD के मंगलवार दोपहर के बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस अनुमान में मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और हरियाणा के कई अन्य इलाके भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें – Today Weather 26 August: करीब-करीब पूरे भारत में आज होगी आफत की बरसात, दिल्ली समेत उत्तर भारत का कैसा रहेगा हाल; जानें यहां
हरियाणा में 25 से 31 अगस्त तक बारिश
बुधवार के बाद के दिनों के लिए IMD के जिले-वार अनुमान में 27, 28 या 29 अगस्त को बारिश होने वाले जिलों में गुड़गांव का खास तौर पर जिक्र नहीं है. हालांकि, राज्य के लिए व्यापक अनुमान से पता चलता है कि 25 से 31 अगस्त तक हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य के लिए मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यह अनुमान शहर में अच्छी-खासी बारिश के बाद आया है.
यह भी पढ़ें – Delhi Weather: हफ्तेभर भीगती रहेगी दिल्ली? पूरे हफ्ते बूंदाबांदी के आसार; जानें आज के मौसम का ताजा अपडेट