Home > क्राइम > Gurugram Crime: ‘आपको गोश्त खाना…’, मुस्लिम महिला ने बनाया बीफ, फिर अल्लाह का नाम लेकर बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से कही ये बात

Gurugram Crime: ‘आपको गोश्त खाना…’, मुस्लिम महिला ने बनाया बीफ, फिर अल्लाह का नाम लेकर बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी से कही ये बात

Gurugram Crime News: गुरुग्राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला किचन में खाना बनाती हुई दिखाई दे रही है. वह बंगाली भाषा में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम ले रही है.

By: Hasnain Alam | Last Updated: June 3, 2026 2:26:31 PM IST



Gurugram Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो हरियाणा के गुरुग्राम का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला विवादित बातें कर रही है. वीडियो में महिला बीफ बनाने का दावा कर रही है. साथ ही बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को खाने के लिए आमंत्रित कर रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है. 

वीडियो में महिला किचन में खाना बनाती हुई दिखाई दे रही है. वह बंगाली भाषा में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का नाम ले रही है. महिला कह रही है कि उसने कड़ाही में गोश्त (बीफ) पकाया है. सीएम शुभेंदु अधिकारी को संबोधित करते हुए उसने कहा कि आपने इस बार तो कुर्बानी नहीं देने दी, लेकिन आप खुद दूसरों के घर जाकर दो-दो कटोरी गोश्त खाकर आए.

‘आपको गोश्त खाना बहुत पसंद है’

महिला ने आगे कहा, ‘आपको गोश्त खाना बहुत पसंद है, इसलिए मैंने आपके लिए यह गोश्त और साथ में रोटी बनाई है. अगर आपको भात (चावल) खाना हो, तो वह भी बता देना.’ वीडियो के अंत में महिला गुस्से में सीएम से कहती है कि ज्यादा लालच अच्छा नहीं होता और लालच का परिणाम बुरा होता है.

उसने आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी मुसलमानों पर अत्याचार कर रहे हैं और उसे इसके लिए ऊपर वाले (अल्लाह) के यहां जवाब देना होगा. महिला ने कहा, ‘आप जो हिंदुओं को भड़का रहे हो, याद रखना ऊपर अल्लाह बैठा है और वह आपको इसका सबक सिखाएगा.’ महिला का नाम जोसना बीवी है. वह चकरपुर इलाके के चंद्रलोक इलाके के किराए के मकान में रहती है.

पुलिस में शिकायत करने वाले शख्स ने क्या बताया?

चकरपुर के रहने वाले दिनेश यादव ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई उज्ज्वल के व्हाट्सऐप नंबर पर एक वीडियो मिला. वीडियो बंगाली भाषा में था, जिसे उन्होंने अपने एक बंगाली किरायेदार से इसका हिंदी अनुवाद करवाया. इससे पता चला कि वीडियो में महिला शुभेंदु अधिकारी का नाम लेते हुए बीफ खाने को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कह रही है.

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता सुंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई. कोर्ट में महिला की जमानत याचिका पर आठ जून को सुनवाई होगी. सुनवाई से पहले मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया. पुलिस ने जवाब में कहा कि आरोपी महिला को जमानत नहीं दी जाए.

Advertisement