Home > हरियाणा > Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिला पैरोल, 21 दिनों के लिए जेल से निकले बाहर

Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर मिला पैरोल, 21 दिनों के लिए जेल से निकले बाहर

Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है. बताया जा रहा है कि वह सुबह 6:05 बजे जेल से बाहर निकले, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से बाहर आए हैं. वो सिरसा डेरे में ही रहेंगे. जेल रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक 400 दिनों से ज्यादा जेल से बाहर रहे हैं.

By: Sohail Rahman | Last Updated: August 25, 2026 8:15:00 AM IST



Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल मिली है. सुनारिया जिला जेल से उन्हें 21 दिनों के लिए रिहा करने की मंजूरी मिली है. यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम जेल से पैरोल पर बाहर आ रहे हैं. इससे पहले उन्हें 16 बार जेल से रिहा किया जा चुका है.

बताया जा रहा है कि वह सुबह 6:05 बजे जेल से बाहर निकले, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से बाहर आए हैं. वो सिरसा डेरे में ही रहेंगे. जेल रिकॉर्ड के अनुसार, अब तक 400 दिनों से ज्यादा जेल से बाहर रहे हैं.

कब ठहराए गए थे दोषी?

2017 में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराया गया था. तब से लेकर अब तक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल या फरलो पर 16 बार जेल से बाहर आ चुके हैं. अब वे 17वीं बार बाहर आने वाले हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेल में सजा काट रहे कैदियों को कुछ खास हालात में ही पैरोल दी जाती है. बाबा राम रहीम को 2017 में रेप और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया गया था.

यह भी पढ़ें – Haryana: पहले एक्टिवा सवार के पीछे दौड़ा, फिर 9वीं की छात्रा को पटका… अंबाला कैंट में 2 घंटे तक सांड ने मचाया कोहराम

अब तक कितनी बार जेल से आए बाहर?

पिछले 10 सालों में उन्हें 16 बार जेल से रिहा किया गया है. मई में उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके दौरान वे सिरसा आश्रम में रहे थे. अब उन्हें 21 दिन के लिए रिहा किया जा रहा है.

किस केस में काट रहे सजा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुरमीत राम रहीम साध्वी से यौन शोषण के मामले में 10-10 साल की सजा काट रहे हैं. इसका मतलब है कि उन्हें कुल 20 साल की सजा काटनी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि दोनों सजाएं एक साथ नहीं चल सकती है.

यह भी पढ़ें – Haryana Police Recruitment: हरियाणा पुलिस में 400 पदों पर निकली वैकेंसी, सैलरी भी अच्छी, कब से कर सकते हैं अप्लाई, जानें- पूरी डिटेल्स

Advertisement