Home > हरियाणा > चंडीगढ़ में खौफनाक धमाका: अवैध तस्करी के सिलेंडरों में बैक-टू-बैक 3 विस्फोट, खिड़कियों के कांच टूटे, घरों में आई दरारें!

चंडीगढ़ में खौफनाक धमाका: अवैध तस्करी के सिलेंडरों में बैक-टू-बैक 3 विस्फोट, खिड़कियों के कांच टूटे, घरों में आई दरारें!

चंडीगढ़ के बुढैल गांव में एक साथ 3 सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. इस हादसे में लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि लगभग 15 सिलेंडर ब्लैक मार्केट में बेचने के लिए रखे थे, जिनमें से 3 अप्रत्याशित रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए. जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

By: Kajal Jain | Published: May 26, 2026 9:47:13 AM IST



सोमवार की शाम चंडीगढ़ के बुढ़ैल गांव के लिए बेहद खौफनाक रही, जहां अवैध तस्करी के लिए जमा किए गए 15 सिलेंडरों में 3 LPG Cylinder अचानक विस्फोट से फट गए. इन सिलेंडर के यूं अचानक फटने से पहले तो इलाके में दहशत फैल गई. अफरा-तफरी में लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां कई लोग घायल मिले. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना भयंकर था कि इसने आसपास के घरों को तक हिला कर रख दिया, जिसके वजह से लोग दहशत में आ गए और झटके लगने पर घरों से तुरंत बाहर की ओर भागने पर मजबूर हो गए.

क्या है पूरा मामला?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि सिलेंडर ब्लास्ट वाले परिसर में पहले से ही लगभग 15 एलपीजी सिलेंडर रखे गए थे, जिससे जमाखोरी और कालाबाजारी का संदेह पैदा हो गया है. हालांकि अधिकारी घटना के असल कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटे हैं. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या एक के बाद एक लगातार तीन सिलेंडर ब्लास्ट गैस लीकेज के कारण हुए थे या कोई और ही वजह थी.

मलबे में बदल गया घर

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि सिलेंडर विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के घरों में भी इसके तेज झटके महसूस हुए थे. बाद में पता चला है कि कई घरों में दरारे और खिड़कियों के कांच तक चकनाचूर हो गए हैं, लेकिन जिस परिसर में सिलेंडर फटे वो पूरी तरह से मलबे में बदल चुका है.

सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

चंडीगढ़ के बुढैल गांव में सिलेंडर ब्लास्ट की खबर फैलते ही पहले चंडीगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. साथ में सीआपीएफ और दमकल विभाग की टीमें भी राहत-बचाव कार्य नमेम जुट गई. सबसे पहले घर के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया. कई लोग गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया. 

स्थानीय पुलिस ने भी घटना की जांच-पड़ताल के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर बरामद हुए हैं तो क्या परिसर में एलपीजी का अवैध व्यापार चल रहा था या इलाके में दूसरे लोग इसी तरह के कृत्यों में संलिप्त हैं.

ये भी पढ़ें:- हवा में अटकीं 300 सांसें! चलते-चलते अचानक थम गई केबल कार, केबिन में कैद पर्यटकों के बीच मची चीख-पुकार, सेना ने संभाला मोर्चा

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement