Live

New Year 2026 Breaking News Live: साल 2025 के बचे हैं बस कुछ घंटे, नए साल पर जश्न की तैयारी से पहल पढ़ लें एडवाइजरी

🕒 Updated: December 31, 2025 06:31:37 PM IST

New Year 2026 Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: साल 2025 आज विदा ले रहा है. नए साल के शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी है. ऐसे में देश-दुनिया में जश्न की तैयारी चल रही है. वहीं दिल्ली से लेकर मुंबई तक पुलिस की ओर से भी तैयारी की जा रही है. 

New Year 2026 Celebration Live
New Year 2026 Celebration Live

दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर शहर भर में शराब पीकर गाड़ी चलाने, बाइक स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है.  इस विशेष अभियान का उद्देश्य नव वर्ष समारोह के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने पहले ही अपनी कमर कस ली है. 31 दिसंबर 2025 को नए साल के स्वागत के मौके पर मुंबई में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सार्वजनिक जगहों, होटल, शॉपिंग मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ी संख्या में आयोजन किए जाएंगे. इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

Happy New Year 2026 Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: देश से लेकर दुनियाभर में नए साल के जश्न की तैयारी जारी है. दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन की ओर से भी कमर कसी जा रही है. इसी कड़ी में दिल्ली और मुंबई पुलिस भी किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए तैयार है. पल-पल के अपडेट के लिए आप inkhabar.com पर बने रहें.

Live Updates

  • 18:31 (IST) 31 Dec 2025

    मुंबई पुलिस ने नए साल की रात के लिए बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया

    मुंबई पुलिस ने नए साल की रात के लिए बड़ा सुरक्षा कवच तैयार किया है. 10 अपर पुलिस आयुक्त, 38 पुलिस उपायुक्त, 61 सहायक पुलिस आयुक्त, 2,790 पुलिस अधिकारी,14,200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में SRPF प्लाटून, QRT टीमें, BDDS (बम निरोधक दस्ते), RCP प्लाटून और होमगार्ड्स को भी तैनात किया गया है.

  • 17:55 (IST) 31 Dec 2025

    घर से निकलने से पहले पढ़ लें दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

    दिल्ली पुलिस ने नववर्ष और खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में एकादशी उत्सवों को मद्देनजर बुधवार को शहर के उत्तरी इलाकों के कुछ हिस्सों के लिए यातायात परामर्श जारी किया और कुछ सड़कों पर जाम की आशंका जताई.

    अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर में आने की संभावना है, जिससे विशेषकर व्यस्त समय के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-44 और आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात की गति धीमी होने और जाम की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है.

  • 15:58 (IST) 31 Dec 2025

    नये साल से पहले वाराणसी में भी पुलिस अलर्ट

    वाराणसी, उत्तर प्रदेश: नए साल के जश्न के मद्देनजर काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं और सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
  • 13:31 (IST) 31 Dec 2025

    दिल्ली और मुंबई पुलिस की एडवाइजरी जारी

    दिल्ली से मुंबई तक नए साल के जश्न की तैयारी जारी है. इस बीच पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है. दिल्ली और मुंबई पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है.