What is AQI: कुछ ही दिनों में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा और फिर चारों तरफ वायु प्रदूषण को लेकर हाय तौबा मच जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि AQI क्या होता है और वायु की गुणवत्ता कैसे मापी जाती है. आज हम इन्हीं सब सवालों के जवाब जानने की कोशिश करेंगे. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक नंबर है जिसका इस्तेमाल सरकार आम जनता को हवा की गुणवत्ता बताने के लिए करती है.
प्रदूषकों की मात्रा बढ़ने से हवा की गुणवत्ता खराब हो जाती है. एयर क्वालिटी इंडेक्स आम लोगों के लिए प्रदूषण की गंभीरता को बताता है.
AQI कैसे मापा जाता है?
AQI की गणना हवा में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा को मापकर की जाती है. हर प्रदूषक के लिए एक मानक तय होता है और उसी हिसाब से AQI का स्कोर दिया जाता है. भारत सरकार (CPCB) के अनुसार, भारतीय AQI रेंज 0-500 है, जिसमें 0 का मतलब अच्छी हवा और 500 का मतलब बहुत खराब हवा है.
AQI की गणना के लिए आठ मुख्य प्रदूषकों को ध्यान में रखा जाता है, जैसे- पार्टिकुलेट मैटर (PM 10 और PM 2.5), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), ओजोन (O3), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2), सल्फर डाइऑक्साइड (SO2), अमोनिया (NH3) और लेड (Pb)। AQI की गणना के लिए कम से कम तीन प्रदूषकों का डेटा होना जरूरी है, जिनमें से एक PM10 या PM2.5 होना चाहिए. 0-500 की AQI रेंज में हर प्रदूषक की अलग-अलग मात्रा होती है और उसके हिसाब से सेहत पर असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें – 18 करोड़ की घड़ी, सिर्फ 18 मालिक! जानिए Anant Ambani की इस बेशकीमती वॉच की कहानी
किस रेंज पर हवा सबसे अच्छी होती है?
- 0-50: यह रेंज हवा की गुणवत्ता को अच्छा बताती है क्योंकि इसका सेहत पर बहुत कम या कोई असर नहीं पड़ता है.
- 51-100: यह हवा की गुणवत्ता की संतोषजनक रेंज है और इससे संवेदनशील लोगों में सांस लेने में तकलीफ जैसे असर दिख सकते हैं.
- 101-200: यह रेंज हवा की औसत गुणवत्ता को दिखाती है, जिससे बच्चों, बुज़ुर्गों और पहले से फेफड़ों या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को सांस लेने में तकलीफ़ हो सकती है.
- 201-300: इस रेंज में आने वाला AQI बताता है कि हवा की गुणवत्ता खराब है और लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से लोगों की सेहत पर असर पड़ता है. दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को थोड़े समय के संपर्क से भी तकलीफ हो सकती है.
- 301-400: यह रेंज हवा की बहुत खराब गुणवत्ता को दिखाती है और लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस की बीमारी हो सकती है.
- 401-500: यह AQI का बहुत गंभीर स्तर है, जिससे स्वस्थ और बीमार, दोनों तरह के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। संवेदनशील समूहों पर भी इसके गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव पड़ते हैं.
किस शहर की हवा सबसे साफ है?
‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ के अनुसार, लखनऊ इस समय भारत का सबसे साफ शहर है. 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में इसे 198 अंक मिले हैं.
यह भी पढ़ें – बिना कपड़ों के किन-किन देशों में प्रोटेस्ट कर चुकी महिलाएं! आखिर क्यों औरतों को सड़कों पर होना पड़ा निर्वस्त्र?