Home > जनरल नॉलेज > Waste Guna Huiya Meaning in Hindi: Gen Z का नया मंत्र! आखिर क्या है  ‘वास्ते गुना हुईया’ का मतलब? प्रोटेस्ट से लेकर संसद तक गूंजा नारा

Waste Guna Huiya Meaning in Hindi: Gen Z का नया मंत्र! आखिर क्या है  ‘वास्ते गुना हुईया’ का मतलब? प्रोटेस्ट से लेकर संसद तक गूंजा नारा

Waste Guna Huiya ka matlab: जंतर-मंतर पर हुआ आंदोलन किसी प्रयोगशाला जैसा लग रहा था. वहां की सांकेतिक भाषा, अलग तरह के पोस्टर, मीम्स और रील्स ने खूब चर्चा बटोरी. सब कुछ बहुत अलग और नया नजर आ रहा था. इसी बीच एक युवती ने पुलिस को देखकर ‘Vasteguna Huiya’ जैसी आवाज लगाई,

By: Heena Khan | Published: July 29, 2026 10:50:34 AM IST



Waste Guna Huiya Meaning in Hindi: ‘waste guna huiya’ Gen Z के ये मशहूर शब्द मंगलवार को एक ऐसी जगह सुनाई दिए जहाँ इनकी उम्मीद कम ही होती है- संसद में. यहाँ सरकार और विपक्ष के बीच पेपर लीक रोकने वाले बिल ‘पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल, 2026’ पर तीखी बहस हो रही थी. हाल ही में हुए पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के मुद्दों पर एक-दूसरे के आरोपों और तंज का जवाब देने के लिए सत्ताधारी NDA और विपक्ष, दोनों ही पक्षों के सांसदों ने Gen Z के मशहूर शब्दों का इस्तेमाल किया.

प्रोटेस्ट से संसद तक गूंजा ये शब्द 

जंतर-मंतर पर हुआ आंदोलन किसी प्रयोगशाला जैसा लग रहा था. वहां की सांकेतिक भाषा, अलग तरह के पोस्टर, मीम्स और रील्स ने खूब चर्चा बटोरी. सब कुछ बहुत अलग और नया नजर आ रहा था. इसी बीच एक युवती ने पुलिस को देखकर ‘Vasteguna Huiya’ जैसी आवाज लगाई, जिससे लोग हैरान रह गए. लोगों ने शब्दकोश तक खंगाल डाले, लेकिन इस शब्द का कोई सही अर्थ नहीं मिला. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई. लोगों ने खूब कमेंट किए और यह शब्द तेजी से वायरल हो गया.

कैसे और कहां से शुरू हुआ ‘Waste Guna Huiya’ ट्रेंड?

इंस्टाग्राम के कंटेंट क्रिएटर्स के अनुसार, यह ट्रेंड असल में भारत से शुरू नहीं हुआ था. इंस्टाग्राम और टिकटॉक से पहले Vine नाम का एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बहुत लोकप्रिय था. वहां लोग कुछ सेकंड के मजेदार वीडियो पोस्ट करते थे. उसी समय एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़का बार-बार “Can I get a Hoya?” बोलता था. लोगों को यह इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपना मीम बना लिया. धीरे-धीरे यह ट्रेंड पूरी दुनिया में फैल गया.

इंटरनेट पर फिर से छा गया

कई साल बाद यह पुराना वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग मजाक में एक-दूसरे से “Can I get a Hoya?” कहने लगे. इसके बाद इंटरनेट पर इसकी लहर चल पड़ी. लोग इसे अपने-अपने अंदाज और भाषा के हिसाब से बोलने लगे. इसमें अलग-अलग जगहों का लोकल टच भी जुड़ गया.

ये भी पढ़ें: नई जमाने की हिंदू लड़कियों को कंगना रनौत ने कहा ‘गटर जनरेशन’; इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘इंडिपेंडेंट जिंदगी खैरात में नहीं मिलती, कमाई जाती है…’

भारत में कैसे हुआ वायरल?

जब दुनिया भर के वायरल वीडियो भारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, तो लोगों ने इसे अपने तरीके से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. एक लड़के ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से बात करते हुए मजाक में कहा, “काका, वास्ते गुन्ना हुईया.” यही लाइन तेजी से वायरल हो गई. इसका मतलब भी “Can I get a Hoya?” जैसा ही मजेदार अंदाज वाला है. उस लड़के ने इसे भारतीय और देसी रंग दे दिया. इसके बाद Gen Z और Alpha पीढ़ी ने इसे खूब अपनाया और सोशल मीडिया पर “वास्ते गुन्ना हुईया” वाले मीम्स और रील्स की भरमार हो गई.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: घर में थी ननद, खून से लथपथ पड़ी थीं मां और दो बच्चों की लाशें; राजस्थान में रूह कंपा देने वाला हत्याकांड

लेकिन इसका असली मतलब क्या है?

इंटरनेट पर वायरल होने वाली हर चीज का कोई गहरा मतलब नहीं होता. ‘वास्ते गुन्ना हुईया’ का कोई तय अर्थ नहीं है. यह बस एक मजेदार वाक्य या मजाकिया अंदाज है. इसकी असली मजेदार बात इसके बोलने के तरीके और लोगों के लोकल अंदाज में है. लोग इसे मीम्स, पोस्टर्स और रील्स में मनोरंजन के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. 

Advertisement