Home > जनरल नॉलेज > भोटे कोशी का क्या मतलब है? त्रिशूली कैसे बनी, बिहार की कोसी नदी कहां से निकलती है; नेपाल की मुख्य नदियों की कहानी है काफी दिलचस्प

भोटे कोशी का क्या मतलब है? त्रिशूली कैसे बनी, बिहार की कोसी नदी कहां से निकलती है; नेपाल की मुख्य नदियों की कहानी है काफी दिलचस्प

Nepal Flood 2026: नेपाल और तिब्बत में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर हिमालयी नदियों और भारत-नेपाल के साझा नदी तंत्र को चर्चा में ला दिया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि भोटे कोशी का मतलब क्या है? त्रिशूली कैसे बनी और बिहार की कोसी नदी कहां से निकलती है?

By: Shristi S | Published: August 30, 2026 6:54:11 PM IST



Nepal India Rivers History: नेपाल और तिब्बत में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर हिमालयी नदियों और भारत-नेपाल के साझा नदी तंत्र को चर्चा में ला दिया है. नेपाल से निकलने या वहां से होकर बहने वाली कई बड़ी नदियां आगे भारत में प्रवेश करती हैं और गंगा नदी का हिस्सा बनती है. यही कारण है कि नेपाल में किसी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश तक दिखाई देता है. 

हालिया घटनाओं में भोटे कोशी-त्रिशूली-नारायणी नदी तंत्र भी विशेष रूप से चर्चा में रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि भोटे कोशी का मतलब क्या है? त्रिशूली कैसे बनी और बिहार की कोसी नदी कहां से निकलती है?

भोटे कोशी का क्या मतलब है?

भोटे कोशी नाम का मतलब समझने के लिए इसके दो हिस्सों को देखना होगा. भोटे का संबंध तिब्बत से और कोशी का अर्थ नदी से जुड़ा माना जाता है. इसलिए इसे सामान्य तौर पर तिब्बत से आने वाली नदी के अर्थ में समझा जाता है. भोटे कोशी का जल तिब्बती हिमालय से आता है और नेपाल में यह आगे सुन कोशी नदी प्रणाली का हिस्सा बनती है. इसके नाम और प्रवाह से यह भी समझ आता है कि हिमालय की नदियों का जल तंत्र सीमाओं तक सीमित नहीं है.

त्रिशूली नदी कैसे बनी?

त्रिशूली नेपाल की प्रमुख नदियों में से एक है और नारायणी नदी की महत्वपू्र्ण सहायक नदी है. भौगोलिक रूप से त्रिशूली का निर्माण तिब्बत से आने वाली क्यिरोंग त्सांगपो और ल्हेंदे खोला धाराओं के मिलने से होता है. ये धाराएं नेपाल-तिब्बत सीमा के पास मिलती हैं और आगे नदी नेपाल में त्रिशूली के तौर में जानी जाती है. हालांकि इसका धार्मिक संदर्भ भी बेहद दिलचस्प है. त्रिशूली नाम को भगवान शिव के त्रिशूल से जोड़ा जाता है. 

गोसाइंकुंड से जुड़ी मान्यता के अनुसार शिव ने अपने त्रिशूल से धरती पर प्रहार कर तीन जलधाराएं निकाली थीं. यह धार्मिक कथा है, जबकि नदी का वास्तविक भौगोलिक निर्माण हिमालयी धाराओं के संगम से हुआ है. त्रिशूली आगे देवघाट के पास नारायणी नदी से मिलती है और नारायणी भारत में गंडक नदी तंत्र के रूप में आगे बढ़ती है.

बिहार की कोसी नदी कहां से निकलती है?

बिहार की कोसी को किसी एक स्त्रोत से निकलने वाली नदी कहना सही नहीं होगा. यह एक विशाल नदी प्रणाली है, जिसकी प्रमुख धाराएं हिमालय और तिब्बती क्षेत्र से आती हैं. सुन कोशी, अरुण और तमोर तीन प्रमुख नदियां हैं, जिनके संगम से नेपाल में सप्तकोशी बनती है. कोसी की व्यापक नदी प्रणाली में भोटे कोशी, दूध कोशी, तामाकोशी और इंद्रवती जैसी अन्य धाराएं भी शामिल हैं. सप्तकोशी नेपाल से निकलकर बिहार में प्रवेश करती है और आगे कटिहार के पास गंगा में मिलती है. इसी वजह से नेपाल में होने वाली भारी बारिश, हिमपात या हिमालयी घटनाओं का असर नीचे के मैदानी इलाकों तक पहुंच सकता है.

Advertisement