Narendra Name Meaning: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है, और हर कोई इस बात से वाकिफ नहीं है? वहीं जहां भी नरेन्द्र सुना जाता है सबके मन में एक ही का नाम आता है पीएम नरेन्द्र मोदी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में एक कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट भी चर्चा में रहे हैं और इसकी वजह भी उनका नाम ‘नरेन्द्र’ ही है. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं नरेन्द्र बेरवाल की. खास बात ये है कि इन्होने एक पाकिस्तानी बॉक्सर के खिलाफ मैच के दौरान हुई एक घटना का ज़िक्र किया, जिसमें प्रतिद्वंद्वी ने उनके नाम नरेन्द्र को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया था. इस बात पर तंज कसा कि उनका, उनके कोच का और उनके देश के प्रधानमंत्री का नाम एक ही है. इस ताने ने उन्हें जीतने के लिए प्रेरित किया, और वे अपने देश और ‘नरेन्द्र’ नाम, दोनों का मान बढ़ाने में सफल रहे.
क्या है नरेन्द्र शब्द का अर्थ
वहीं अब इस कहानी को जानने के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि नरेन्द्र का आखिर क्या मतलब है. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका जवाब है, नरेन्द्र का अर्थ है ‘लोगों का राजा’ (King of Men). लेकिन क्या इस नाम से जुड़ा कोई इतिहास भी है? चलिए इसे समझ लेते हैं. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नरेन्द्र शब्द एक संस्कृत का शब्द है.
ये भी पढ़ें: Sone Ka Bhav today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य शहरों में 18k, 22K और 24K सोने की कीमत, देखें यहां
नर+इंद्र = नरेन्द्र
‘नर’ और ‘इंद्र’ के मेल से बना है संस्कृत में नर का अर्थ है इंसान या पुरुष, जबकि इंद्र का अर्थ है राजा या स्वामी. इन दोनों को मिलाने पर “नरेन्द्र” का अर्थ बनता है लोगों का राजा या पुरुषों में श्रेष्ठ. इसलिए, यह नाम ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो लोगों का नेतृत्व करता हो या जिसमें राजा जैसे गुण हों. ऐतिहासिक रूप से, संस्कृत ग्रंथों और साहित्य में नरेन्द्र राजाओं के लिए एक उपाधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था. जो राजा बहुत शक्तिशाली होता था और अपनी प्रजा पर अच्छे से शासन करता था, उसे ‘नरेन्द्र’ कहकर संबोधित किया जाता था.