Home > जनरल नॉलेज > How to Check Up Chunav Result On ECI: रिजल्ट अपडेट मिस न करें! चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे देखें उपचुनाव के लाइव नतीजे

How to Check Up Chunav Result On ECI: रिजल्ट अपडेट मिस न करें! चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऐसे देखें उपचुनाव के लाइव नतीजे

How to Check Up Chunav Result On ECI: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह शुरू हो गई और नतीजे आज ही आने की उम्मीद है.

By: Heena Khan | Last Updated: August 3, 2026 11:57:19 AM IST



How to Check Up Chunav Result On ECI: बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती सोमवार सुबह शुरू हो गई और नतीजे आज ही आने की उम्मीद है. शुरुआती रुझानों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी आगे चल रही है, जबकि दतिया और मंज़लपुर उपचुनावों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है. 30 जुलाई को हुए इन उपचुनावों पर सबकी नज़रें टिकी हैं क्योंकि ये तीनों राज्यों में अहम राजनीतिक मुकाबले हैं और इनके नतीजों से भविष्य के चुनावों से पहले जनता के मूड का शुरुआती संकेत मिलने की उम्मीद है. वहीं अगर आप एक दम सटीक नतीजे देखना चाहते हैं तो आप  eci पर देख सकते हैं. चलिए जान लेते हैं कि election commission of india की वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे देखा जा सकता है. 

ECI पर कैसे देखें रिजल्ट 

  • चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर सामने ही चुनावी राज्य बिहार-बांकीपुर , गुजरात-मांजलपुर, मध्य प्रदेश-दतिया लिखा होगा 
  • संबंधित राज्य पर क्लिक करते ही Constituency Wise Results दिखाई देगा. जहां आप उपचुनाव परिणाम देख सकते हैं.
  • इसमें स्क्रीन पर आपको लीडिंग कैंडिडेट (आगे चल रहे उम्मीदवार), ट्रेलिंग कैंडिडेट (पीछे चल रहे) और वोटों की संख्या दिखाई देगी. जब गिनती पूरी हो जाएगी तो विजेता उम्मीदवार का नाम और पार्टी साफ-साफ दिख जाएगी.
  • इसके अलावा आप eci.gov.in पर रिजल्ट सेक्शन में जाकर और Inkhabar  पर भी उपचुनाव परिणाम देख सकते हैं.

Datia UpChunav Result 2026 Live Updates: दतिया में बीजेपी की बढ़त, कांग्रेस पीछे

बिहार में प्रशांत किशोर आगे 

बिहार उपचुनाव की वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, BJP के नीरज कुमार से 1,162 वोटों से आगे चल रहे हैं. किशोर को 5,032 वोट मिले, जबकि कुमार को 3,870 वोट मिले. RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी 767 वोटों के साथ पीछे रहीं. दूसरी ओर, BJP उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी भीखाभाई रबारी पर 11,436 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है. ताज़ा रुझानों के अनुसार, पटेल को 19,153 वोट मिले, जबकि रबारी को 7,717 वोट मिले. मध्य प्रदेश के दतिया में भी, BJP उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 875 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 8,253 वोट मिले, जबकि उनके कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी घनश्याम सिंह को 7,378 वोट मिले.

Bankipur Bypoll Result 2026 Live Updates: तीसरे राउंड का बड़ा अपडेट! बांकीपुर में प्रशांत किशोर का जलवा, विरोधी खेमे में बेचैनी

Advertisement