Home > जनरल नॉलेज > हीरामंडी नहीं छोकरा मंडी! पाक में मलाई जैसे लड़कों की लगती है बोली; फिर अमीरजादे करते हैं गंदा काम

हीरामंडी नहीं छोकरा मंडी! पाक में मलाई जैसे लड़कों की लगती है बोली; फिर अमीरजादे करते हैं गंदा काम

Pakistan Chokra Mandi: पाकिस्तान के कुछ इलाकों से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. वैसे तो आपने पाक के कई ऐसे किस्से सुने होंगे जो सच में शर्मनाक हैं. लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, यहां हर हफ्ते, एक औपचारिक 'छोकरा मंडी' मेला लगता है,

By: Heena Khan | Published: October 9, 2026 11:03:47 AM IST



Pakistan Chokra Mandi: पाकिस्तान के कुछ इलाकों से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. वैसे तो आपने पाक के कई ऐसे किस्से सुने होंगे जो सच में शर्मनाक हैं. लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, यहां हर हफ्ते, एक औपचारिक ‘छोकरा मंडी’ मेला लगता है, बताया जा रहा है कि यहां गोरे-चिट्टे जवान लड़कों की बोली लगाई जाती है और उन्हें बेच दिया जाता है. बता दें कि इस अजीब और घिनौने रिवाज को वहाँ के लोग “बच्चा बाज़ी” के नाम से जानते हैं. सोशल एक्टिविस्ट हयात परिगल ने हाल ही में इन गैर-कानूनी बाज़ारों के खिलाफ़ अपनी आवाज बुलंद की. जिससे सोशल मीडिया पर गुस्सा फैल गया. और पाक का  ये घिनौना राज हर तरफ खुल गया. इस घिनौने रिवाज़ में, असरदार बड़े आदमी गरीब परिवारों से नाबालिग बच्चों को खरीदते हैं और उनका यौन शोषण करते हैं. कानून के बावजूद, यह गैर-कानूनी धंधा, जो खुलेआम चल रहा है, दुनिया के सामने पाकिस्तान की एक बुरी तस्वीर पेश करता है.

कहां-कहां लगती हैं ये घिनौनी मंडियां 

जानकारी के मुताबिक ये डरावना मेला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कई ज़िलों में खुलेआम लगता है. यह धंधा बन्नू, झोब, स्वाबी, डेरा इस्माइल खान, करक और लक्की मरवत जैसे इलाकों में खूब फल-फूल रहा है. इन इलाकों में हर हफ़्ते शुक्रवार और रविवार को खास बाज़ार लगते हैं. टीनएज लड़कों को यहां लाया जाता है, उन्हें कपड़े पहनाकर और सजाकर रखा जाता है, जहां असरदार और अमीर लोग अपने पसंद के लड़कों के लिए डील करने आते हैं.

Assam Student Death: पहले बताया ट्रेन में डर लग रहा है, फिर फोन बंद! आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक के पास मिली छात्रा की लाश, ट्रेन से मिला अहम सबूत!

पाक की मंडी का घिनौना सच 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि “बच्चा बाज़ी” एक पुरानी और अमानवीय प्रैक्टिस है जिसमें छोटे लड़कों का सेक्शुअल अब्यूज़ और एक्सप्लॉइटेशन होता है. अमीर और ताकतवर लोग इन गरीब बच्चों को सिर्फ अपने सेक्शुअल प्लेज़र और एंटरटेनमेंट के लिए खरीदते हैं. बच्चों को पार्टियों में डांस कराया जाता है और फिर उनका सेक्शुअल एक्सप्लॉइटेशन किया जाता है. यह मामला इतना सीरियस है कि US स्टेट डिपार्टमेंट की ह्यूमन ट्रैफिकिंग रिपोर्ट और कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान की कड़ी बुराई की गई है.

‘नैचुरल डेथ’ या…, Nana Patekar मौत मामले में पुलिस की एंट्री; अब होगी तफसील से जांच

Advertisement