Delulu Meaning in Hindi: CJP प्रोटेस्ट के बाद से जहां भारतीय Gen Z की अतरंगी हरकतें लाइमलाइट में आई हैं. वहीं उनके कुछ Gen Z शब्द सोशल ,मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Gen Z के बीच एक नया ट्रेंड आया है जिसमें अलग-अलग स्थितियों के लिए खास शब्द बनाए जाते हैं और ये शब्द सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो जाते हैं. Delulu से लेकर waste Gana Huiyaan एक. लेकिन अब हर कोई जानना चाहता है कि इन शब्दों का क्या अर्थ है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है. चलिए जान लेते हैं कि इनमे से सबसे ज्यादा वायरल होने वाला Delulu शब्द का क्या अर्थ है.
“Delulu” का क्या है मतलब?
चलिए जान लेते हैं कि “Delulu” का क्या अर्थ है. यह शब्द “delusional” (भ्रमित) से बना है. जिसका मतलब है किसी बात को सच मानना, भले ही उसके लिए कोई पक्का सबूत न हो. Gen Z ने इस शब्द को मज़ाकिया अंदाज़ में अपनाया है. उदाहरण के लिए, अगर किसी को लगता है कि उनका क्रश उन्हें पसंद करता है. भले ही सामने वाले ने ऐसा कोई संकेत न दिया हो तो दोस्त मज़ाक में उन्हें “Delulu” कह सकते हैं.
अब क्या है Delulu Dating?
हाल ही में, “Delulu Dating” भी एक ट्रेंड बन गया है. इसमें रिश्तों को लेकर बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना और अक्सर सामने दिख रहे साफ़ संकेतों को नज़रअंदाज़ करना शामिल है. इसे ऐसे समझें: अगर पिछले रिश्ते में आपका दिल टूटा हो या आपको धोखा मिला हो, फिर भी आप प्यार पर भरोसा रखते हों और किसी नए रिश्ते को मौका देने को तैयार हों, तो इस सोच को “Delulu” कहा जा सकता है. जहाँ कुछ लोग इसे सकारात्मक सोच मानते हैं, वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि असलियत से बहुत दूर चले जाना नुकसानदायक हो सकता है.
ये भी पढ़ें: महिला टीचर ने बिस्तर पर छात्र को बांधा और बनाए संबंध, इसके बाद बाथरूम में भी लेकर गई फिर…