Home > जनरल नॉलेज > 22 July Ko Kya Hai: आज 22 जुलाई को क्या है खास? जानिए किन सितारों का बर्थडे और क्यों है बैंक हॉलिडे

22 July Ko Kya Hai: आज 22 जुलाई को क्या है खास? जानिए किन सितारों का बर्थडे और क्यों है बैंक हॉलिडे

22 July Ko Kya Hai: 22 जुलाई कई मायनों में खास दिन माना जाता है. इस दिन मनोरंजन जगत की दो लोकप्रिय हस्तियां, हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज़ और भारतीय गायक अरमान मलिक अपना जन्मदिन मनाते हैं.

By: Heena Khan | Published: July 22, 2026 10:50:38 AM IST



22 July Ko Kya Hai: 22 जुलाई कई मायनों में खास दिन माना जाता है. इस दिन मनोरंजन जगत की दो लोकप्रिय हस्तियां, हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज़ और भारतीय गायक अरमान मलिक अपना जन्मदिन मनाते हैं. वहीं, दुनिया भर में विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) और पाई एप्रिसिएशन डे (Pi Approximation Day) भी मनाया जाता है, जो स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देते हैं. इसके अलावा, त्रिपुरा में खारची पूजा के अवसर पर बैंकों की छुट्टी भी रहती है, जिससे यह दिन सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी विशेष बन जाता है.

आज किस सितारे का जन्म दिन ?

आज 22 जुलाई को मनोरंजन जगत की दो लोकप्रिय हस्तियों का जन्मदिन मनाया जाता है. अमेरिकी सिंगर, अभिनेत्री और निर्माता सेलेना गोमेज़ (1992) का जन्म इसी दिन हुआ था. उन्होंने अपनी आवाज़, शानदार अभिनय और कई हिट गानों के दम पर दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है. इसी दिन भारतीय गायक अरमान मलिक का भी जन्मदिन मनाया जाता है. अरमान ने अपनी सुरीली आवाज़ से हिंदी, तेलुगु, तमिल और कई अन्य भाषाओं में अनेक सुपरहिट गीत गाए हैं तथा देश-विदेश में अपनी गायकी का विशेष मुकाम हासिल किया है.

आज कौन सा खास दिन ?

22 जुलाई को दुनिया भर में कई अहम दिवस मनाए जाते हैं. इस दिन विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. इसके अलावा पाई एप्रिसिएशन डे (Pi Approximation Day) भी 22 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन की तारीख (22/7) गणित में पाई (π) का एक प्रसिद्ध अनुमान मानी जाती है. ये दिवस लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व को समझने तथा नई जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी का प्लान, धरना देकर सबको किया हैरान

क्या बैंक रहेंगे बंद ?

आज बुधवार 22 जुलाई को त्रिपुरा के सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे. यहां SBI, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा से लेकर एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, ICICI जैसे तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. दरअसल, त्रिपुरा में आज खारची पूजा की छुट्टी है. खारची पूजा त्रिपुरा का एक प्रमुख हिंदू और आदिवासी त्योहार है, जो हर साल की तरह इस साल भी आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Who is  Panshul Bansal: कौन है NEET Topper पांशुल बंसल? बताया कैसे हो रहा है प्रोटेस्ट करने से छात्रों का नुकसान; बातों-बातों में दे दी बड़ी सलाह

Advertisement