देहरादून. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ गए हैं. उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों की स्थिति भी साफ हो गई. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की 5 सीटों पर मतदान हुए. उत्तराखंड की इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर कांग्रेस का सफाया कर दिया. राज्य की सभी 5 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की. उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल से मालाराज लक्ष्मी 3 लाख 586 वोटों से कांग्रेस के प्रीतम सिंह को हराया. अल्मोड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने 2 लाख 32 हजार 986 वोटों के अतंर से कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को मात दी. नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 3 लाख 39 हजार 96 मतों से हराया. साथ ही उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी के रमेश पोखरियाल 2 लाख 58 हजार 729 वोटों से कांग्रेस के कैंडिडेट अम्बरीष कुमार से जीते. इसी तरह 0गढ़वाल लोकसभा सीट सीट से बीजेपी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस को 3 लाख 2 हजार 669 वोटों के विशाल अंतर से धूल चटाई.
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव परिणाम 2019-
लोकसभा सीट | विजेता का नाम | विजयी पार्टी का नाम | हारे प्रत्याशी का नाम | पार्टी का नाम | जीत का अंतर | |
1 | अल्मोड़ा ALMORA | अजय टम्टा AJAY TAMTA | बीजेपी BJP | प्रदीप टम्टा PRADEEP TAMTA | कांग्रेस INC | 232986 |
2 | गढ़वाल GARHWAL | तीरथ सिंह रावत TIRATH SINGH RAWAT | बीजेपी BJP | मनीष खांडूरी MANISH KHANDURI | कांग्रेस INC | 302669 |
3 | हरिद्वार HARDWAR | रमेश पोखरियाल RAMESH POKHRIYAL ‘NISHANK’ | बीजेपी BJP | अंबरिश कुमार AMBRISH KUMAR | कांग्रेस INC | 258729 |
4 | नैनीताल उधमसिंह नगर NAINITAL-UDHAMSINGH NAGAR | अजय भट्ट AJAY BHATT | बीजेपी BJP | हरीश रावत HARISH RAWAT | कांग्रेस INC | 339096 |
5 | टिहरी गढ़वाल TEHRI GARHWAL | माला राज्यलक्ष्मी शाह MALA RAJYA LAXMI SHAH | बीजेपी BJP | प्रीतम सिंह PRITAM SINGH | कांग्रेस INC | 300586 |
लोकसभा के 2014 के चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की टिहरी गढ़वाल गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार सीट पर जीत दर्ज की थी. प्रदेश में पार्टियों के वोट शेयर की बात करें तो नरेंद्र मोदी की बीजेपी को 34 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे. वहीं राहुल गांधी की कांग्रेस को 21.0 प्रतिशत वोट मिले थे.