पटना. Samastipur Lok Sabha Election Results 2019: राजनीति के सबसे बड़े रण लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में लोजपा के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान ने जीत का परचम लहराया था. समस्तीपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनावी महासंग्राम में बिहार के दिग्गज नेता रामविलास पासवान के भाई और उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल के कैंडिडेट अशोक कुमार को 2 लाख 51 हजार 643 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी. इस आम चुनाव में लोजपा के नेता रामचंद्र पासवान को 5 लाख 62 हजार 443 वोट मिले. दूसरी ओर कांग्रेस नेता अशोक कुमार को 3 लाख 10 हजार 800 वोटों से गुजारा करना पड़ा. वहीं अगर प्रतिशत के तहत समस्तीपुर लोकसभा सीट के चुनावी नतीजे की ओर रुख जाए तो उसमें लोजपा पार्टी के रामचंद्र पासवान को सबसे ज्यादा 55.19 प्रतिशत वोट मिले. तो वहीं कांग्रेस के नेता अशोक कुमार को 30.50 फीसदी वोट से संतुष्ट करना पड़ा. हालांकि हाल ही में लोजपा के नेता रामचंद्र पासवान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है.
बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं के आंकड़े को देखें तो वह 15 लाख 4 हजार 451 था. साथ ही इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे. जिनमें लोजपा नेता रामचंद्र पासवान ने सबको पीछे छोड़ते हुए 2 लाख 70 हजार 401 वोटों की मदद से जीत दर्ज कर अपनी पार्टी को जिताया था. वहीं इस चुनाव में कांग्रेस के कैंडिडेट अशोक कुमार ने लोजपा को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह 2 लाख 63 हजार 529 वोटों से आगे नहीं बढ़ पाये थे. साथ ही जदयू के प्रत्याशी महेश्वर हजारी ने 2 लाख 124 वोट से इस चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की थी. तो वहीं बसपा के उम्मीदवार रामचंद्र राम को 12 हजार 813 वोट मिले थे.
समस्तीपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम-
Bihar-Samastipur (SC) | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Results | ||||||||
O.S.N. | Candidate | Party | EVM Votes | Postal Votes | Total Votes | % of Votes | ||
1 | Dr. Ashok Kumar | Indian National Congress | 310016 | 784 | 310800 | 30.5 | ||
2 | Mantesh Kumar | Bahujan Samaj Party | 11681 | 37 | 11718 | 1.15 | ||
3 | Ramchandra Paswan | Lok Jan Shakti Party | 561460 | 983 | 562443 | 55.19 | ||
4 | Asha Devi | Aam Adhikar Morcha | 14099 | 15 | 14114 | 1.39 | ||
5 | Pinku Paswan | Yuva Krantikari Party | 6304 | 5 | 6309 | 0.62 | ||
6 | Ratan Bihari | Jan Adhikar Party | 5138 | 4 | 5142 | 0.5 | ||
7 | Raj Kumar Ram | Bharatiya Momin Front | 5517 | 7 | 5524 | 0.54 | ||
8 | Lalo Paswan | Voters Party International | 5466 | 1 | 5467 | 0.54 | ||
9 | Vijay Kumar Ram | Vanchit Samaj Party | 10510 | 2 | 10512 | 1.03 | ||
10 | Vidya Nand Ram | Wazib Adhikar Party | 29392 | 0 | 29392 | 2.88 | ||
11 | Suraj Kumar Das | Independent | 22170 | 17 | 22187 | 2.18 | ||
12 | NOTA | None of the Above | 35380 | 37 | 35417 | 3.48 | ||
Total | 1017133 | 1892 | 1019025 |
इसके अलावा प्रतिशत के तहत बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट के परिणाम को देखा जाये तो उसमें लोजपा 31.33 प्रतिशत वोट से विजयी रही. दूसरी ओर कांग्रेस को 30.53 फीसदी वोटों से संतुष्ट होना पड़ा. वहीं जदयू को 23.18 प्रतिशत वोट और बसपा को 1.48 प्रतिशत वोट ही मिल पाये थे.
देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक,गूगल प्लस, ट्विटर पर और डाउनलोड करें Inkhabar Android Hindi News App
Leave a Reply