• होम
  • Festivals
  • नई दुल्हन पहली होली मायके में क्यों मनाती हैं…, इसके पीछे क्या है मान्यता

नई दुल्हन पहली होली मायके में क्यों मनाती हैं…, इसके पीछे क्या है मान्यता

होली का मतलब हर किसी के लिए रंग गुलाल और खुशी होती है. शादी के बाद होली बहुत खास मौका होता है जब नवविवाहिता अपने पति और नए परिवार के साथ होती है लेकिन वह पहली होली ससुराल में नहीं मायके में मनाती है. आइये जानते हैं इसके पीछे क्या है मान्यता?

Myths of Holi
  • March 12, 2025 6:18 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली : होली के त्यौहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में हर कोई इस खास मौके पर इसे मनाने की प्लानिंग कर रहा है। 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी, इस दिन हर चीज रंग और गुलाल से सराबोर होने वाली है। वैसे तो होली के मौके पर कई मान्यताएं का पालन किया जाता हैं लेकिन शादी के बाद पहली होली पर नई बहू अपने मायके क्यों जाती है। नवविवाहिता अपनी पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाती है। इसके पीछे एक मान्यता छिपी है, आइए जानते हैं इसके बारे में…

नई दुल्हन मायके क्यों जाती है

होली का मतलब हर किसी के लिए रंग गुलाला और खुशियां होती है, अगर बात शादी की की जाए तो होली और भी खास मौका होता है जब नवविवाहिता अपने पति और नए परिवार के साथ होती है लेकिन नई दुल्हन अपनी पहली होली ससुराल की बजाय अपने मायके में ही मनाती है। ऐसा माना जाता है कि अगर शादी के बाद बहू अपनी पहली होली ससुराल में मनाती है तो यह बहुत अशुभ होता है।

यह प्रथा खासकर उत्तर भारत में काफी प्रचलित है और इसलिए शादी के बाद पहली होली पर बहू को उसके मायके भेज दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर पहली होली पर बहू ससुराल में होती है तो रिश्तों में खटास आ जाती है यानी दुल्हन अपनी सास के साथ होलिका दहन नहीं देख पाती।

कलह की वजह

अगर दुल्हन मायके की बजाय ससुराल में रहकर होली मनाती है तो यह कलह की वजह बन जाती है। अगर लड़की शादी के बाद पहली होली पर ससुराल में रहती है तो इससे घर में कलह होती है और आपसी रिश्तों में भी कलह होती है। ऐसा कहा जाता है कि नई बहू अपनी पहली होली पर अपने पति के साथ मायके में होली मना सकती है। अगर दोनों पहली होली साथ में मनाते हैं तो उनके रिश्ते में प्यार बढ़ता है।

क्या पाबंदियां होती है

कहते हैं कि होली के मौके पर अगर नई बहू ससुराल में होती है तो उस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी जाती हैं। उसे अपनी मर्यादाओं का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में सबके सामने पति के साथ होली खेलना काफी असहज हो सकता है। इसलिए पहली होली पर जब लड़की ससुराल जाती है तो वहां अपने पति के साथ होली का मजा ले सकती है। इसलिए शादीशुदा महिला अपनी पहली होली अपने मायके में मनाती है।

 

 

Read Also…

बच्चन परिवार की ‘परंपरा’ का खुला राज, बेटी आराध्या भी चलेगी इसी राह पर

तेलंगाना में पत्रकारों की गिरफ्तारी, विपक्ष ने मचाया बवाल कहा, यही ‘मोहब्बत की दुकान’ है?

‘मून किंग’ का टाइटल जुपिटर से छीना, शनि ने हासिल की बढ़त, 128 नए चंद्रमा की खोज