Yash Toxic release date: अभिनेता यश ने अपनी आगामी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है. उन्होंने बताया है कि फिल्म अब 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी और इसकी नई तारीख ग्लोबल मार्केट और रणनीति को ध्यान में रखते हुए तय की जाएगी.
सिनेमाकॉन रिस्पॉन्स के बाद लिया गया फैसला
यश ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि CinemaCon 2026 में फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद टीम ने यह फैसला लिया है कि रिलीज को बेहतर ग्लोबल प्लानिंग के साथ आगे बढ़ाया जाए.यश ने लिखा कि कुछ फिल्में सिर्फ प्रोजेक्ट नहीं होतीं, बल्कि सिनेमा से जुड़ने का एहसास होती हैं. उन्होंने कहा कि टॉक्सिक भी ऐसी ही एक फिल्म है, जिसे दुनिया भर से मिला प्यार यह साबित करता है कि इसे बड़े स्तर पर रिलीज किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब टीम दुनिया भर के डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स के साथ मिलकर इसकी रिलीज रणनीति तैयार कर रही है.
ग्लोबल रिलीज पर फोकस
यश ने साफ किया कि अब फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज नहीं किया जाएगा. इसके बजाय इसे ऐसी तारीख पर रिलीज किया जाएगा जो अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए उपयुक्त हो, ताकि फिल्म पूरी दुनिया में मजबूत प्रभाव छोड़ सके.
भारतीय सिनेमा को लेकर बड़ा संदेश
यश ने अपने नोट में कहा कि आज भारतीय सिनेमा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, और ऐसे समय में यह जरूरी है कि हर प्रोजेक्ट को उच्च स्तर पर तैयार किया जाए.
उन्होंने कहा कि एक एक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर वह इस बदलाव को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए योगदान के रूप में देखते हैं.
फैंस का धन्यवाद और वादा
यश ने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी है. उन्होंने वादा किया कि फिल्म को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि इसे दर्शक उत्सव की तरह अनुभव करें. टॉक्सिक का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया