Home > मनोरंजन > मिनी माथुर कौन हैं? ‘अलायंस’ की 50 लाख की ट्रॉफी जीतकर ट्रोलर्स का मुंह किया बंद; दिलचस्प है एक्टिंग से होस्ट और अब विनर बनने की पूरी कहानी!

मिनी माथुर कौन हैं? ‘अलायंस’ की 50 लाख की ट्रॉफी जीतकर ट्रोलर्स का मुंह किया बंद; दिलचस्प है एक्टिंग से होस्ट और अब विनर बनने की पूरी कहानी!

मिनी माथुर ने कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए गए अमेज़न प्राइम वीडियो शो एलायंस का खिताब जीत लिया है. उन्होंने अली गोनी और रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का इनाम अपने नाम कराई है.

By: Kajal Jain | Last Updated: August 6, 2026 4:42:33 PM IST



अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाले और अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय कैप्टिव रियलिटी शो ‘एलायंस’ (Alliance) की धमाकेदार अंदाज में क्लोजिंग हो चुकी है. 6 हफ्ते तक चले इस रोमांचक मुकाबले में टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर ने अपनी सूझबूझ और शानदार खेल से बाजी मारते हुए शो की पहली विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिनाले की रेस में मिनी ने पॉपुलर एक्टर अली गोनी और सोशल मीडिया स्टार रूही दोसानी जैसी मजबूत हस्तियों को कड़ी टक्कर दी और मात दी. इस रोमांचक जीत के साथ ही मिनी माथुर ने चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ पूरे 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने घर ले ली. शो की शुरुआत में 12 कंटेस्टेंट्स ने जोड़ियों के रूप में चार अलग-अलग टीमों—किंग्स, लीजेंड्स, वॉरियर्स और हंटर्स—में बंटकर इस कड़े मुकाबले में कदम रखा था, जहां आखिरकार जीत का सेहरा मिनी माथुर के सिर बंधा.

अकेले दम पर जीती बाजी

जून में जब इस शो की शुरुआत हुई थी, तब मिनी माथुर ने अपने पुराने दोस्त और जाने-माने वीजे निखिल चिनप्पा के साथ एंट्री ली थी. हालांकि, खेल के चौथे हफ्ते में ही निखिल शो से बाहर हो गए थे, जिसके बाद मिनी ने अकेले दम पर गेम में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. शो के दौरान कई लोगों का यह मानना था कि मिनी की हर रणनीति और फैसले के पीछे निखिल का दिमाग होता है. इस बात का करारा जवाब देते हुए मिनी ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि, ‘अगर लोगों को लगता था कि निखिल ही मुझे चला रहे थे, तो वे यह बताएं कि मैं उनके जाने के बाद आखिरी के दो हफ्ते कैसे टिक पाई? हम दोनों 25 साल के पक्के दोस्त हैं और एक-दूसरे की ढाल बनकर खेले थे.’ उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ सर्वाइव करने नहीं, बल्कि विनर बनने आई थीं.

ऐसे हुआ ग्रैंड फिनाले का रोमांच

शो के ग्रैंड फिनाले में मुकाबला बेहद कांटे का था. बुधवार को ही अली गोनी ने पहले ही फाइनलिस्ट के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली थी. इसके बाद बाकी बचे फाइनलिस्ट की रेस में कुशल टंडन, मिनी माथुर, नीति टेलर और रूही दोसानी के बीच डोमिनो बेस्ड कड़ा टास्क हुआ. इस टास्क में मिनी माथुर और रूही दोसानी ने शानदार जीत हासिल करते हुए फाइनल की बाकी जगहों पर कब्जा जमाया. आखिरी और सबसे कठिन फिनाले टास्क में मुकाबला अली गोनी, मिनी माथुर और रूही दोसानी के बीच था. रूही के बाहर होने के बाद असली मुकाबला अली और मिनी के बीच हुआ, जिसमें दोनों को एक तिजोरी (सेफ) को खोलने के लिए सही कोड्स इकट्ठा करने थे. मिनी माथुर ने तेजी दिखाते हुए सबसे पहले सही कोड वेरीफाई किया और कुणाल खेमू के इस चर्चित शो की पहली चैंपियन बन गईं. पहले दिन खुद पर शक करने वाली मिनी ने अपनी मेहनत से आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया है.

कौन हैं मिनी माथुर?

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती मिनी माथुर पिछले दो दशकों से अधिक समय से छोटे परदे का एक बेहद जाना-पहचाना चेहरा रही हैं. अपनी बेहतरीन होस्टिंग, शानदार अंदाज और बेबाक शख्सियत के दम पर उन्होंने करोड़ों दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. कभी एमटीवी की लोकप्रिय वीजे और देश के सबसे बड़े सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ की होस्ट रहीं मिनी माथुर ने हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो के शो ‘एलायंस’ (Alliance) का पहला सीजन जीतकर यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ मंच पर ही नहीं, बल्कि मैदान में भी बाजी मारना जानती हैं.


 

मिनी माथुर का शुरुआती जीवन और एजुकेशन

दिल्ली में जन्मीं मिनी माथुर का एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी मजबूत रहा है. उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अंग्रेजी लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद आईएमटी गाजियाबाद से बिजनेस मैनेजमेंट (मार्केटिंग) में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने मशहूर विज्ञापन एजेंसी जे. वॉल्टर थॉम्पसन (J. Walter Thompson) के साथ भी काम किया था.

शानदार टेलीविजन और होस्टिंग करियर

मिनी माथुर ने अपने करियर की शुरुआत आर माधवन के साथ शो ‘तोल मोल के बोल’ को होस्ट करके की थी. इसके बाद वह एमटीवी की पॉपुलर वीजे बनीं और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने कई बड़े रियलिटी शोज़ और इवेंट्स को होस्ट किया, जिनमें ‘इंडियन आइडल’ उनके करियर का सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ. ऑडियंस के साथ उनका जुड़ाव और उनकी कॉन्फिडेंट होस्टिंग स्टाइल ने उन्हें देश के सबसे नामी एंकरों में ला खड़ा किया.

एक्टिंग और प्रोडक्शन में भी आजमाया हाथ

सिर्फ एंकरिंग तक सीमित न रहते हुए, मिनी ने एक्टिंग और कंटेंट प्रोडक्शन के एरियार में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनके एक्टिंग प्रोजेक्ट में माइंड द मल्होत्रास (Mind the Malhotras), आई, मी और मैं (I, Me Aur Main),  कॉल मी बे (Call Me Bae), ख्वाइश, वकालत और तनाव (Tanaav), 

पर्सनल लाइफ और परिवार

मिनी माथुर की पर्सनल लाइफ भी बेहद खूबसूरत है. उन्होंने साल 1998 में जाने-माने फिल्ममेकर कबीर खान से शादी की थी. इस जोड़े के दो बच्चे हैं और इंडस्ट्री में इन्हें सबसे प्यारे और सुलझे हुए कपल्स में गिना जाता है. मिनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ट्रैवलिंग, फैमिली लाइफ व फिटनेस से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. 

ये भी पढ़ें:- ‘यह क्या चल रहा है भाई?’…तेज प्रताप यादव के साथ अचानक क्या करने लगीं मल्लिका शेरावत? वीडियो में छोड़ा एक बड़ा हिंट!

Advertisement