हाल ही में अभिनेता-निर्माता अरबाज खान से अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर किये गए एक कमेंट का शूरा खान ने हल्के-फुल्के अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है.
बता दें कि अपने फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया पर ‘आस्क मी अ क्वेश्चन’ के जवाब के दौरान, एक यूजर ने अरबाज खान को इनडायरेक्टली बूढ़ा आदमी कह दिया, जिस पर शूरा ने जवाब दिया है.
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर ‘आस्क मी अ क्वेश्चन’ में जब शूरा खान से एक फॉलोवर ने दंपति के बीच उम्र के अंतर पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या वह एक “बूढ़े आदमी” के साथ खुश हैं. तब इस पर तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाय, शूरा ने लाजवाब तरीके से इस कमेंट का जवाब दिया और हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात रखी. एक यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ शूरा से पूछा, “क्या आप उस बूढ़े आदमी से खुश हैं?” इस पर शूरा ने जवाब दिया, “क्या आप सच में ऐसा कह रहे हैं? वह बूढ़ा आदमी नहीं है; वह एक लिमिटेड-एडिशन विंटेज मॉडल है.” पोस्ट यहां देखें:
शूरा और अरबाज खान की लवस्टोरी
खबरों के मुताबिक, अरबाज और शूरा को फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर प्यार हो गया, जहां शूरा मुख्य अभिनेत्री रवीना टंडन के लिए मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं. अरबाज ने दिसंबर 2023 में एक निजी समारोह में शूरा से शादी की. 5 अक्टूबर 2025 को उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ. बाद में इस जोड़े ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बेटी का नाम सिपाड़ा खान बताया. बता दें कि अरबाज खान दूसरी बार पिता बने हैं. इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से 20 साल तक चली थी, जिसके बाद 2019 में उन दोनों का तलाक हो गया. इस पूर्व दंपति का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है.
