Home > मनोरंजन > ‘रात में 41 गंदे कॉल्स और जान से मारने की धमकियां’ फिर हीरो बनने के चक्कर में विवेक ओबेरॉय ने की ऐसी गलती, बर्बाद हुआ करियर; ऐश्वर्या ने भी तोड़ा नाता!

‘रात में 41 गंदे कॉल्स और जान से मारने की धमकियां’ फिर हीरो बनने के चक्कर में विवेक ओबेरॉय ने की ऐसी गलती, बर्बाद हुआ करियर; ऐश्वर्या ने भी तोड़ा नाता!

Vivek Oberoi Salman Khan Controversy: साल 2003 में विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाए कि नशे में सलमान ने उन्हें 41 बार फोन किया और जान से मारने की धमकी की जिसका मेन रीजन थीं ऐश्वर्या राय. इस लव ट्राएंगल के अंत बेहद दर्दनाक था जिसका सीधा असर विवेक के फिल्मी करियर पर साफतौर पर देखने को मिला.

By: Kajal Jain | Last Updated: September 3, 2026 1:11:49 PM IST



Vivek Oberoi Salman Khan Controversy: बॉलीवुड के गलियारों में कई विवाद हुए, लेकिन दो उभरते एक्टर्स के बीच साल 2003 में छिड़ी कॉन्ट्रोवर्सी की चर्चाएं आज भी बॉलीवुड गलियारों में होती रहती है. उस झगड़े को आज भी सबसे ज्यादा डरावना और सनसनीखेज माना जाता है, जब एक ही रात में उठे तूफान ने एक उभरते हुए सुपरस्टार का पूरा करियर तबाह कर के रख दिया था. यह कहानी है सलमान खान, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के बीच उस मशहूर लव ट्राएंगल और घमासान की, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. ‘साथिया’ और ‘कंपनी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से रातों-रात स्टार बने विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर यह सनसनीखेज खुलासा किया था कि नशे में धुत सलमान खान ने उन्हें एक ही रात में 41 बार फोन करके गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं. उस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने जहां विवेक को रातों-रात इंडस्ट्री में विलेन और इंडस्ट्री के नियमों को तोड़ने वाला बागी बना दिया, वहीं दूसरी तरफ सलमान के पुराने दोस्त और प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने खुलासा किया था कि उस दौरान सलमान खान गुस्से से आगबबूला थे, लेकिन समझाइश के बाद उन्होंने चुप्पी साधे रखी. इस एक फैसले ने विवेक के करियर को ऐसा ग्रहण लगाया कि वे इंडस्ट्री से लगभग बाहर ही हो गए, जिसका दर्द उन्होंने साल बाद लंदन के एक मंच पर भी बयां किया था.

41 कॉल्स, जान से मारने की धमकी और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस

साल 2003 की शुरुआत में जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टूटा, तो एक्ट्रेस का नाम राइजिंग स्टार विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ने लगा. यह वो दौर था जब दोनों के बीच का तनाव चरम पर था. 1 अप्रैल 2003 की सुबह विवेक ओबेरॉय ने मीडिया के सामने आकर एक ऐसा कदम उठाया जिसने तहलका मचा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान ने उन्हें 41 बार फोन करके अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं. विवेक ने उस वक्त खुद को हीरो साबित करने की कोशिश की और नेशनल टेलीविजन पर सलमान को खुली चुनौती दे डाली. लेकिन बॉलीवुड के ‘भाई’ के खिलाफ जाकर मीडिया में ऐसी बात कहना इंडस्ट्री के अनकहे नियमों के खिलाफ था. बॉलीवुड ने इसे आत्महत्या जैसा कदम माना और यहीं से विवेक ओबेरॉय के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई.

सलमान के पुराने दोस्त ने किया खुलासा

इस विवाद को लेकर कई साल बाद फिल्ममेकर और सलमान खान के पुराने दोस्त शैलेंद्र सिंह ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में इस पूरे विवाद के अंदर की कहानी बयां की है. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 2003 की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद सलमान खान से मुलाकात की, तो वे बेहद गुस्से में थे और उनका पारा सातवें आसमान पर था. उस समय सलमान अपने इमोशंस को खुलकर जाहिर करने के लिए जाने जाते थे. लेकिन शैलेंद्र सिंह ने उन्हें सलाह दी कि वे किसी भी तरह का पब्लिक रिएक्शन देने से बचें और पूरी तरह से संयम बरतें. सलमान ने अपने दोस्त की बात मानी और एक शांत व ठंडे दिमाग की नीति अपनाई. शैलेंद्र का मानना है कि सलमान की इसी खामोशी और रणनीतिक चुप्पी के जरिए आगे के हालातों को तय किया, जबकि दूसरी तरफ विवेक ओबेरॉय का मेनस्ट्रीम के बॉलीवुड से पत्ता साफ होता चला गया.

करियर का पतन, ऐश्वर्या से ब्रेकअप और सालों बाद छलका दर्द

इस पूरे विवाद का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जिस ऐश्वर्या राय के लिए विवेक ने पूरी दुनिया से पंगा लिया था, उन्होंने भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक से पूरी तरह दूरी बना ली. ऐश्वर्या का मानना था कि विवेक को इस निजी मामले को यूं मीडिया के सामने नहीं लाना चाहिए था.

फिर क्या, विवेक ओबेरॉय को इंडस्ट्री में भयंकर बॉयकॉट का सामना करना पड़ा. एक समय जो एक्टर धड़ाधड़ अवॉर्ड जीत रहा था, बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार माना जा रहा था और हर बड़े डायरेक्टर की पहली पसंद था, उसे अचानक काम मिलना बंद हो गया. प्रोड्यूसर से लेकर प्रोडक्टन हाउस तक उनका बॉयकॉट करने लगे. सालों बाद विवेक ने एक इंटरव्यू में खुलकर यह माना कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी. उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि कैसे ताकतवर लोगों ने मिलकर उनका करियर खत्म कर दिया और उन्हें इंडस्ट्री से लगभग बैन कर दिया गया.

उस घुटन और फ्रस्ट्रेशन से निकलने के लिए उनकी मां ने उन्हें संभाला और दूसरों के लिए हेल्पिंग हेंड बनने के लिए मोटिवेट किया. हालांकि, आज भी यह पूरा विवाद बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा और डरावना सबक माना जाता है, जहां एक गलती ने किसी का चमकता हुआ करियर हमेशा के लिए धूल में मिला दिया.

ये भी पढ़ें:- Big Boss 20: ‘सलमान खान’ के शो में ‘रिया अहीर’ मचाएंगी धमाल, ‘फेम’ लूटने की बात पर दिया मुंहतोड़ जवाब; फैन्स को बताई असली वजह!

Advertisement