बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली दोनों बच्चों के साथ लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं. उनके इस फैसले के पीछे एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति, डॉ. श्रीराम नेने ने कारण बताया है. बातचीत के दौरान श्रीराम नेने ने अनुष्का संग हुई बातचीत को याद किया.
श्रीराम नेने ने क्या बताया?
हाल ही में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के इंटरव्यू में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के व्यवहार की तारीफ की और साल 2022 में अनुष्का शर्मा संग हुई बातचीत को याद किया. माधुरी दीक्षित के पति ने बताया, ‘एक दिन हमारी अनुष्का से बातचीत हुई, जो बहुत दिलचस्प थी. वे लंदन जाने के बारे में सोच रही थीं क्योंकि वे यहां अपनी सफलता का आनंद नहीं ले पा रही हैं. हम उनकी परेशानी को समझते हैं, क्योंकि वे जो कुछ भी करती हैं, उस पर लोगों का ध्यान जाता है। हम लगभग अलग-थलग पड़ जाते हैं.’
विराट-अनुष्का की तारीफ की
डॉक्टर नेने ने आगे कहा, ‘मैं सबके साथ अच्छे से घुलमिल जाता हूं, मैं बिंदास हूं. लेकिन फिर भी, कभी-कभी मुश्किल हो जाती है. सेल्फी लेने का मौका तो हमेशा मिल ही जाता है। बुरे इरादे से नहीं, लेकिन कभी-कभी यह दखलंदाजी लगने लगती है, खासकर जब आप डिनर या लंच पर हों, और तब आपको विनम्र रहना पड़ता है. मेरी पत्नी के लिए यह एक समस्या बन जाती है. लेकिन (अनुष्का और विराट) बहुत अच्छे लोग हैं, और वे बस अपने बच्चों की परवरिश सामान्य तरीके से करना चाहते हैं.’
विराट और अनुष्का शर्मा की लाइफ
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रहते हैं. दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आते हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. डॉ. श्रीराम नेने की बातों से यह भी पता चलता है कि मशहूर हस्तियों के लिए निजी जिंदगी और सार्वजनिक पहचान के बीच संतुलन बनाना कितना चुनौतीपूर्ण होता है.
यह खबर भी पढ़ें: तमन्ना और सिद्धार्थ की ‘द वन’ ही नहीं, इस फिल्म में भी दिखेगी बिहार के छठ महापर्व की झलक, जाने कब होगी रिलीज