पिछले कुछ दिनों से X पर ‘चुट्टामल्ले’ गाने का एक AI-मॉर्फ्ड डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जूनियर NTR और जान्हवी कपूर को गलत तरीके से दिखाया गया है. शनिवार को जूनियर NTR ने AI के इस तरह के दुरुपयोग पर नाराजगी जताई और महिला की आपत्तिजनक तरीके से छवि पेश करने की आलोचना की. अब एक्टर विजय देवरकोंडा ने इस मामले पर नाराजगी जताई.
विजय देवरकोंडा ने क्या कहा?
विजय देवरकोंडा ने इस मामले में जूनियर NTR का समर्थन किया है. उन्होंने X पर NTR के बयान को रीपोस्ट करते हुए AI के गलत इस्तेमाल की आलोचना की और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. विजय ने कहा कि लोग एक-दूसरे के प्रति इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं. उन्होंने AI के ऐसे गलत इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तकनीक को लेकर नौकरियां जाने की चिंता जताई जा रही है, उसका इस्तेमाल इस तरह की घटिया हरकतों के लिए किया जा रहा है. अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह सेक्सुअल असॉल्ट का डिजिटल इक्विवेलेंट है. कानून को ऐसे कामों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और जो टीम इसके खिलाफ खड़ी है, उसे मेरा पूरा सपोर्ट है.’
We have stooped to the levels of absolute lowlife.
Whoever is responsible for this should not be spared. They must face the harshest possible legal consequences and be made an example of. We must not let this go.
when did we became so insensitive to each other. What kind of… https://t.co/eVP6zC9DTG
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) October 3, 2026
जूनियर एनटीआर ने किया था विरोध
इससे पहले जूनियर NTR ने भी इस वीडियो पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने AI के जरिए एक महिला की आपत्तिजनक छवि बनाने की आलोचना करते हुए इसे घिनौना, शर्मनाक और बेहद घटिया हरकत बताया था. उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों के लिए AI का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
Disgusting, Sick and Shameless.
In a land that worships women as mothers and goddesses, where “Matrudevo Bhava” is not just a phrase but a part of our culture, some people have fallen so low that they are using AI to disrespect a woman in the most degrading way possible. Using…
— Jr NTR (@tarak9999) October 3, 2026
कौन सा गाना है?
यह गाना ‘चुट्टामल्ले’ 2024 में रिलीज हुआ था. इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया और शिल्पा राव ने गाया है, जबकि कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है. 3 मिनट 44 सेकंड के इस गाने में जान्हवी कपूर और जूनियर NTR बीच पर रोमांस करते नजर आते हैं.
यह खबर भी पढ़ें: Rise and Fall 2: ‘नागिन बदले पर आती है तो रूह कांप जाती है’, शहजाद पूनावाला को इस हसीना ने बोला ऐसा कि मचा बवाल