26
Tumbbad 2: सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित हॉरर-फैंटेसी फिल्म ‘तुम्बाड 2’ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. जहां फैन्स पहले से ही इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं मेकर्स की ओर से शेयर की गई एक नई पोस्ट ने फिल्म को लेकर उत्साह और उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. ओरिजिनल ‘तुम्बाड’ ने अपनी अनोखी कहानी डरावने माहौल और शानदार विजुअल्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था. दोबारा रिलीज़ होने पर मिली नई तारीफों के बाद इसके दूसरे भाग से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.
सोहम शाह की पोस्ट ने फैन्स के बीच उत्सुकता जगा दी है
हाल ही में सोहम शाह ने बारिश के बीच रखी एक फिल्म स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर की, जिससे संकेत मिलता है कि कुछ बड़ा और डार्क होने वाला है. कैप्शन में लिखा था, “आपको बारिश याद है… इस बार, आप इसकी तबाही महसूस करेंगे.”
इस पोस्ट ने तुरंत सबका ध्यान खींच लिया और फैन्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी. आलिया भट्ट के कास्ट में शामिल होने की अफवाहों ने भी उत्साह बढ़ा दिया है हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर उनके शामिल होने की पुष्टि नहीं की है.
‘तुम्बाड 2’ में एक विशाल दुनिया आपका इंतजार कर रही है
जब ‘तुम्बाड’ पहली बार 2018 में रिलीज हुई थी तो इसे बॉक्स-ऑफिस पर वह पहचान नहीं मिली जिसके वह हकदार थी. हालांकि 2024 में इसकी री रिलीज ने इसकी किस्मत बदल दी. फिल्म ने काफी प्रशंसा बटोरी और कई उपलब्धियां हासिल कीं.