यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया गया है. इस सॉन्ग ने नेटिजंस का ध्यान खींच लिया है. इस गाने में यश और कियारा आडवाणी की जोड़ी की एक नई झलक पेश करता है. यश-कियारा रोमांटिक अंदाज में तबाही मचाते दिख रहे हैं.
गाने ने सच में मचाही तबाही
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का गाना ‘तबाही’ सच में इंटरनेट पर तबाही मचाता दिख रहा है. 4 मिनट 26 सेकंड के इस गाने में यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री पर ही सारा ध्यान केंद्रित है, दोनों को कई जगहों पर प्यार भरे पल साझा करते देखा जा सकता है. संकरी पत्थर की गलियों में टहलते हुए, शांत समुद्र तट पर गले मिलते हुए, विंटेज कार के अंदर किस करते हुए देखा गया.
वीडियो में एक जगह दोनों मूसलाधार बारिश के बीच एक पुरानी कार की पिछली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं एक जगह यश और कियारा मेले में लगे फेरिस व्हील के केबिन के अंदर बारिश में भीगते हुए एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं.
सॉन्ग ने खींचा फैंस का ध्यान
‘तबाही’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई. दर्शकों ने इसके शानदार विजुअल्स, रोमांटिक सीन्स और यश और कियारा के बीच की दमदार केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है. वहीं, कुछ इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. वहीं, गाने में तारा सुतारिया की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
गाने के बारे में
‘तबाही’ गाने को विशाल मिश्रा ने संगीतबद्ध और गाया है, जबकि राज शेखर ने हिंदी गीत लिखे हैं. यह गाना हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ किया गया है, जिसके बोल योगराज भट्ट (कन्नड़), रामजोगय्या शास्त्री (तेलुगु), विग्नेश शिवन (तमिल) और रफीक अहमद (मलयालम) ने लिखे हैं.
यह खबर भी पढ़ें: सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ का पोस्टर देख भड़के फैंस, मेकर्स को दी नसीहत, बोले- लग रहा AI से बना दिए..