स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में धूम मचा रही है और इसी के साथ सबके चहेते टॉम हॉलैंड ने एक बार फिर दर्शकों को अपने बेहतरीन अभिनय से हैरान कर दिया है.
लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है उनकी कुल संपत्ति, जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे. टॉम हॉलैंड ने फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट में निवेश से भी भारी कमाई की है. आइये जानते हैं, उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है.
टॉम हॉलैंड की नेटवर्थ
स्पाइडरमैन से दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाले टॉम हॉलैंड ने पर्दे पर और पर्दे के बाहर दोनों जगह काफी संपत्ति बनाई है. उनकी अनुमानित कुल नेटवर्थ 25 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2,38,62,57,500 करोड़ रु. है, जो उन्होंने फिल्मों और रियल एस्टेट में निवेश से कमाए हैं. उनकी सबसे बड़ी संपत्ति पश्चिमी लंदन में खरीदा गया उनका घर है, जिसे उन्होंने कथित तौर पर 33 लाख डॉलर में खरीदा था. हालाँकि टॉम अपनी लाइफस्टाइल और निजी जानकारी काफी गोपनीय रखते हैं, लेकिन खबरों के अनुसार उनके घर में आलीशान जिम, होम थिएटर और कई सुख-सुविधाओं के साधन मौजूद हैं.
टॉम हॉलैंड के बारे में
टॉम हॉलैंड हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और डांसर हैं. उन्होंने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में बेहतरीन काम किया है. कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और स्पाइडर-मैन सीरीज में पीटर पार्कर की भूमिका ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई. हॉलैंड इससे पहले स्टेज शो बिली इलियट द म्यूजिकल में प्रमुख किरदार निभा चुके हैं. उनकी अन्य फिल्मों में द इम्पॉसिबल, इन द हार्ट ऑफ़ द सी, द लॉस्ट सिटी ऑफ़ ज़ी और अनचार्टेड शामिल हैं.