Saturday, June 10, 2023

रणबीर कपूर की इन फिल्मों ने किया है 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज़ के 11वें दिन फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस खबर में आपको बताते हैं कि रणबीर कपूर की कौन-कौन सी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

बर्फी

सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म बर्फी एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी क्रूज अहम किरदार में नजर आए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर की फिल्म बर्फी ने बॉक्स ऑफिस पर 112.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

ये जवानी है दिवानी

रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दिवानी बॉलीवुड की सुपरहिट रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी का नाम भी शामिल है। रणबीर और दीपिका की इस बेहतरीन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 188.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

ऐ दिल है मुश्किल

फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी रणबीर कपूर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद है। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 112.48 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

संजू

संजू रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की तरफ से इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 342.53 करोड़ का कारोबार किया था।

ब्रह्मास्त्र

बीते साल रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया और रणबीर की जोड़ी को बेहद पसंद आए थे। इस फिल्म ने बहुत कम समय में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। फिल्म की कुल कमाई 257.44 करोड़ रुपए रही।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Latest news