The Tatas Web Series: भारत के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित कारोबारी घरानों में गिने जाने वाले टाटा ग्रुप की कहानी अब ओटीटी पर देखने को मिलेगी. टाटा ग्रुप नमक से लेकर स्टील, कार, होटल, एयरलाइंस और आईटी तक अपनी अलग पहचान बना चुकी है. ये सफर जल्द ही वेब सीरीज ‘द टाटास’ में दिखाया जाएगा. इस सीरीज में जमशेदजी टाटा से लेकर रतन टाटा तक, टाटा परिवार की कई पीढ़ियों की कहानी और भारत के निर्माण में उनके योगदान को पर्दे पर उतारा जाएगा.
‘द टाटास’ की एक्टिंग शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी-सीरीज और ऑल माइटी मोशन पिक्चर्स ने मिलकर ‘द टाटास’ पर काम शुरू कर दिया है. इससे पहले दोनों प्रोडक्शन हाउस ने मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी बनाई थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला.
इस किताब पर आधारित होगी फिल्म
कहा जा रहा है कि ‘द टाटास’ की कहानी मशहूर लेखक गिरीश कुबेर की किताब ‘द टाटाज: हाउ अ फैमिली बिल्ट ए बिजनेस एंड अ नेशन’ पर आधारित होगी. इस किताब में बताया गया है कि कैसे टाटा परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों ने सिर्फ एक सफल बिजनेस खड़ा नहीं किया बल्कि देश के औद्योगिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
क्या है कहानी?
वेब सीरीज में टाटा परिवार की कारोबारी विरासत, उनके बड़े फैसले, चुनौतियां और भारत के विकास में उनके योगदान को कहानी के रूप में दिखाया जाएगा. माना जा रहा है कि इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे जमशेदजी टाटा ने कड़े संघर्षों के बाद बिजनेस शुरू किया था. इसके बाद उसे पीढ़ी दर पीढ़ी उनके परिवार ने आगे बढ़ाया है.
कहां होगी रिलीज?
द टाटाज पर बनी वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया था. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. हालांकि ये कहा जा रहा है कि इस सीरीज को 2026 के अंत में या 2027 की शुरुआत तक रिलीज किया जा सकता है.